---Advertisement---

Mamata Banerjee की अग्निपरीक्षा, अभिषेक बनर्जी टीएमसी से हो जाएंगे बाहर! बागी सांसदों की लिस्ट आउट, जानें सबकुछ

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार आने के बाद से ही टीएमसी से दीदी के बुरे दिन शुरू हो चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2026 11:51 पूर्वाह्न

Mamata Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार आने के बाद से ही टीएमसी और Mamata Banerjee के बुरे दिन शुरू हो गए है। बागी विधायकों के बाद बागी सांसदों ने भी टीएमसी का साथ छोड़ दिया है। वहीं दीदी के करीबी ने भी उन्हें अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर अभिषेक बनर्जी साथ रहते है तो वह वह भी उनका छोड़ने के लिए तैयार है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि दीदी की अग्निपरीक्षा शुरू हो चुकी है। कयास तो यह भी लगाए जा रहे है कि आने वाले दिनों में उनके हाथ से पार्टी भी जा सकती है।  आज से एक महीने पहले तक यह कहना मुश्किल था कि दीदी के साथ ये सारी चीजे हो सकती है।

क्या अभिषेक बनर्जी टीएमसी से हो जाएंगे बाहर?

दरअसल टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मैं अभिषेक बनर्जी का केस किसी भी हालत में नहीं लड़ूंगा क्योंकि मुझे उनका घमंडी रवैया पसंद नहीं है। मैंने इस पेशे में 45 साल बिताए हैं। ये सभी लोग मेरे साथ जूनियर के तौर पर काम कर चुके हैं। वह मेरी बेइज्जती कैसे कर सकते हैं? राजनीति में भी मैं उनसे सीनियर हूं। वह ऐसा नहीं कर सकते।

उन्हें यह समझना होगा कि उन्हीं की वजह से हम हारे हैं। उन्हें यह भी समझना होगा कि पार्टी उन्हीं की वजह से इस संकट का सामना कर रही है। मैं बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं दीदी से गुजारिश करूंगा। अगर आप अभिषेक बनर्जी पर निर्भर रहना चाहती हैं, तो उन्हीं के साथ रहें – मुझे छोड़ दें। लेकिन अगर आप अभिषेक बनर्जी से अलग हो जाती हैं, तो मैं आपके साथ हूं।

उन्होंने हमारी पार्टी को बर्बाद कर दिया। जिसके बाद सवाल यह उठ रहा है कि Mamata Banerjee अब किसके साथ जाएगी। क्या वह पार्टी बर्बाद होने देंगी या फिर वह अभिषेक बनर्जी से किनारा कर लेंगी।

बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीएमसी से अलग हुए उन 20 सांसदों में से 19, जिन्होंने 18 मई को लोकसभा स्पीकर के दफ़्तर में अपने नाम भेजे थे।

उनमे – काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदर, डॉ शर्मिला सरकार , प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार मल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, सायोनी घोष, खलीलुर्रहमान, अबू ताहिर खान, यूसुफ़ पठान, मिताली बैग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मालिया, पार्थ भौमिक के नाम शामिल है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026