---Advertisement---

Mohan Bhagwat: आतंकवाद से लेकर स्वदेशी और अमेरिकी टैरिफ तक, विजयदशमी भाषण में आरएसएस प्रमुख बोले – ‘लोग सरकार के खिलाफ हो जाते…’ समझे इसके मायने

Mohan Bhagwat: एक बार फिर संघ संचालक ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई, साथ ही उन्होंने नेपाल में हुई हिंसा पर अपनी चिंता व्यक्त की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 2, 2025 1:48 अपराह्न

Mohan Bhagwat
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Bhagwat: लंबे समय से यह चर्चाओं का बाजार गर्म था कि आरएसएस और बीजेपी में मन मुटाव चल रहा है, वहीं बीते दिन पीएम मोदी आरएसएस शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने राष्ट्र स्वयंसेवक संघ की जमकर तारीफ करते हुए तारीफों के पुल बांध दिए। आज आरएसएस प्रमुख Mohan Bhagwat ने अपने भाषण के दौरान ट्रंप टैरिफ से लेकर पड़ोसी देश में हुई हिंसा पर अपनी मंशा जाहिर की है, इसके अलावा संघ प्रमुख ने यह भी बताया कि कैसे सरकार गिरती है, और किसी पीछे के क्या कारण होते है। चलिए आपको बताते है मोहन भागवत के इन सभी मुद्दों पर क्या कहा।

पड़ोसी देश में हो रही हिंसा पर ये क्या बोल गए Mohan Bhagwat

पड़ोसी देशों में हो रहे हिंसा को लेकर संघ संचालक मोहन भागवत ने कहा कि श्रीलंका, बांगलादेश और नेपाल में हमारे पड़ोसी देशों में ही हमने इसका अनुभव किया, प्रशासन संवेदनशील नहीं होता, जनता की अवस्थाओं को ध्यान में रखकर नीतियां नहीं बनती, तो असंतोष पैदा होता है। परंतु उस असंतोष को इस तरह से व्यक्त करना यह बिल्कुल ठीक नहीं है।

इस प्रकार के आंदोलन में हिंसा और विनाश होता है, लेकिन ऐसे हिंसक मार्गों से परिवर्तन नहीं आता है। पूरी दुनिया का इतिहास देख लीजिए, जब से यह उथल-पुथल वाली तथा-तथित क्रांतियां आई, किसी क्रांतिन ने अपने उद्देश्यों को प्राप्त नहीं किया है। इस अराजकता की स्थिति में देश के बाहर के स्वार्थी ताकतों को अपने खेल खेलने का ताकत मिलता है। इस मामले में मोहन भागवत ने चिंता जाहिर करते हुए लोगों को आगाह किया है।

मोहन भागवत का डोनाल्ड ट्रंप को दो टूक

ट्रंप टैरिफ की चर्चा करते हुए Mohan Bhagwat ने डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब देते हुए कहा कि अभी हाल में अमेरिका ने जो नई टैरिफ नीति अप्लाई, उन्होंने अपने हित के लिए ही अपनाई होगी। लेकिन उसकी मार तो सभी पर पड़ रही है। इसलिए यह सारी प्रचलित पद्ति उसपर हम निर्भर हो जाए ऐसा नहीं है।

अकेला राष्ट्र अलगाव में जी नहीं सकती, परंतु यह निर्भरता मजबूरी ना बदल जाए, क्योंकि कब बदलेगी, कैसे बदलेगी, उसका कुछ पता नहीं है। इसलिए इस निर्भरता को मानते हुए, हमको आत्मनिर्भर होना पड़ेगा, और स्वदेशी का इस्तेमाल करना होगा। मालूम हो ट्रंप भारत पर लगातार रहा है, यही वजह है कि आज खुद मोहन भागवत ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

संघ प्रमुख ने पाकिस्तान को एक बार फिर लताड़ा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के बाद भारत सरकार और सेना ने जिस तरह से जवाब दिया, मोहन भागवत ने जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि सरकार का नेतृत्व और सेना का शौर्य ने दिखा दिया कि कैसे भारत जवाब देता है। वह घटना हमे सीखा गई है कि हम सबके प्रति मित्रता के भाव रखते है, लेकिन अपने सुरक्षा के विषय में हमे अधिक से अधिक सजग रहना होगा। इस घटना के बाद हमे ध्यान में आया कि हमारे मित्र कौन है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026