Nishant Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र Nishant Kumar जब से स्वास्थ्य मंत्री बने है, मानो कोई श्राप लग गया हो। लगातार उनकी वीडियो वायरल हो रही है। एक रिपोर्टर से बात करते हुए उन्होंने 2025 की जगह 1925 का जिक्र कर दिया था। जिसके बाद यूजर्स ने जमकर उन्हें ट्रोल कर दिया। वहीं अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वह महाराणा प्रताप के जन्मदिवस के अवसर पर एक संबोधन कर रहे है थे। इस दौरान उन्होंने ऐसा कुछ कहा, जिसका अब वीडियो वायरल हो रहा है।
Nishant Kumar का वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में निशांत कुमार को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भामाशाह ने अपने दो पुत्र महाराणा प्रताप को इसलिए सौंपे ताकि वे मुगल सेना को हरा सकें। निशांत ने दावा किया कि भामाशाह, जो मुख्यमंत्री, वित्तपोषक और महाराणा प्रताप के भरोसेमंद सहयोगी थे, ने युद्ध के लिए धन जुटाने में मदद के लिए बड़ी रकम की पेशकश की थी।
हे भगवान ये
आदमी तो अलग चरस करके रखा है pic.twitter.com/oGgERETaPq
— Priya singh (@priyarajputlive) May 9, 2026
निशांत ने आगे कहा कि धन का उपयोग हमेशा राष्ट्र और गरीबों की सेवा के लिए किया जाना चाहिए। बता दें कि इस वीडियो को Priya singh नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद अब यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे है।
क्या है स्वास्थ्य मंत्री के बयान की असल सच्चाई
जानकारी के मुताबिक भामाशाह का एकमात्र पुत्र जीवाशाह कावड़िया था। जबिक Nishant Kumar दो बेटे होने की बात कर रहे है। महाराणा प्रताप को 1576 में हुए प्रसिद्ध हल्दीघाटी युद्ध के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने अकबर के नेतृत्व में मान सिंह प्रथम की सेना के विरुद्ध युद्ध किया था। हालांकि इस बात में काफी हद तक सच्चाई है कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप को काफी धन दोलत दिया था, ताकि वह आगे का युद्ध जारी रख सके।
Nishant Kumar के बयान पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
बता दें कि Nishant Kumar के बयान के बाद अब यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है एक यूजर ने लिखा कि
“अस्वस्थ मंत्री जी”।
वहीं एक दूसरे यूजर्स ने लिखा –
“पीछे खड़ा सेक्युरिटी गार्ड इनको देखते हुए ये सोच रहे है की इनसे ज्यादा काबिल तो मैं हूँ”। एक और यूजर ने लिखा कि
“UPSC तैयारी करने वालों इनका भाषण लिख लो, महान स्वतंत्रता सेनानी महाराणा प्रताप पर निबंध लिखने मे काम आएगा “।
