Nishant Kumar: ‘बिहार की जनता का 200 सीट के लिए धन्यवाद…’ स्वास्थ्य मंत्री बनते ही क्यों ट्रोल हुए पूर्व सीएम नीतीश कुमार के सुपुत्र? 1925 का किया जिक्र

Nishant Kumar: बिहार में एक नाम जो काफी चर्चा में बना हुआ है, वह है बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के सुपत्र Nishant Kumar का

Nishant Kumar

फाइल फोटो

Nishant Kumar: बीते दिन बिहार कैबिनेट का विस्तार हुआ, जहां कुल जेडीयू और बीजेपी कोटे से 32 विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि एक नाम जो काफी चर्चा में है, वह है बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के सुपत्र Nishant Kumar, बता दें कि उनके बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।

इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वह 1925 और 200 सीटों का जिक्र कर रहे है। वहीं अब इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। बता दें कि इससे पहले भी Nishant Kumar के हावभाव पर लोग सवाल खड़े कर रहे है। चलिए आपको समझाते है क्या है पूरा माजरा?

स्वास्थ्य मंत्री बनते ही ट्रोल हुए Nishant Kumar

दरअसल बिहार से स्वास्थ्य मंत्री Nishant Kumar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वह रिपोर्टर से बात करते हुए कह रहे है कि “सबसे पहले बिहार का जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। 1925 के बिहार इलेक्शन में जेडीयू को 200 सीट से जितवाया, उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।

पिताजी के मार्गदर्शन में ही हम काम करेंगे”। जिसके बाद यूजर्स कई तरह के सवाल खड़े कर रहे है कि 1925 में जेडीयू को 200 सीटें कैसे मिल गई थी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद निशांत कुमार की तरफ से अभी तक इसपर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि इस वीडियो को Ashok Kumar Pandey नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।

वायरल वीडियो पर यूजर्स दे रहे है प्रतिक्रिया

बता दें कि Nishant Kumar का यह वीडियो वायरल होने के बाद अब यूजर्स जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि

स्क्रीनशॉट

“बिहार सीएम बनने की सारी क्वालिटी है इनमें” एक और यूजर्स ने लिखा कि

स्क्रीनशॉट

“जिसको खुद अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है, वह खुद स्वास्थ्य मंत्री बने बैठा है।” एक दूसरे यूजर्स ने लिखा कि

स्क्रीनशॉट

“मुझे तो ये सोच के सदमा लग रहा है की ये लोग विदेश में पढ़ाई करने जाते है तो करते क्या है? हमारे यहाँ का बच्चा किसी अच्छे स्कूल में पढ़ाई कर ले तो इनके जैसे सौ को खा जाए।”

 

 

Exit mobile version