---Advertisement---

’राजनीति नशे की तरह…जब आदमी नशे में होता तो उसके…’ केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के बयान से मची सनसनी; किसकी तरफ है परिवहन मंत्री का इशारा; जानें पूरी डिटेल

Nitin Gadkari: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा बोला की सनसनी मच गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 27, 2025 6:30 अपराह्न

Nitin Gadkari
Follow Us
---Advertisement---

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने बेबाक अंदाज व बयानों के लिए जाने जाते है। वहीं नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री ने कुछ ऐसा बोला की सनसनी मच गई और उनका बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति नशे की तरह होती है और जब इंसान नशे में होता है, तो उसके विचार करने क शक्ति चली जाती है। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ ऐसी चीज कही कि जिसके सुन सरकार की भी नींद उड़ सकती है। चलिए आपको बताते बै कि क्या है पूरा माजरा।

सरकार जो चीज होती है बहुत निकम्मी – Nitin Gadkari

नागपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए Nitin Gadkari ने कहा कि “अब मेरी बहुत इच्छा है कि नागपुर में 300 स्टेडियम बने। मेरे 4 साल के अनुभव के बाद मुझे ये समझ आया कि सरकार जो चीज होती है बहुत निकम्मी होती है। मैं तो राजनीति में हूं, यहां तो फुकत का बाजार लगा होता है। हर चीज़ लोग फोकट में चाहिए। मैं नहीं देता फोकट में”।

खेल और राजनीति नशा होती है, आदमी इस नशे में जब काम करता है तब विचार करना बंद कर देता है। सत्ता, संपत्ति और सौंदर्य ये हमेशा के लिए नहीं होता, बल्कि क्षण फंगुर होता है। मैं वित्तीय सलाहकार नहीं हूं और न मैं चार्टर्ड अकाउंटेंट हूं। लेकिन मैं फाइनेंशियल एक्सपर्ट जरूर हूं। मैंने पांच लाख करोड़ रुपये के काम बिना पैसे दिए करा सकता हूं”।

किसकी तरफ है परिवहन मंत्री का इशारा

गौरतलब है कि नितिन गडकरी अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है। उनके बयान हमेशा चर्चा में रहते है। हालांकि उनके बयानों से यह तो साफ नहीं हो पाया कि उनका इशारा किसकी तरफ है, लेकिन उन्होंने बता दिया कि उनके काम करने की तरीका क्या होता है। Nitin Gadkari ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा कि

“मैं भाग्यशाली रहा हूँ कि मुझे हमेशा अपनी माँ का आशीर्वाद मिला है। मैं जीवन में जो कुछ भी कर पाया हूँ, वह उनके आशीर्वाद और उनके द्वारा मुझमें डाले गए मूल्यों की बदौलत है। उनका उदार हृदय, गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और विपरीत परिस्थितियों में भी समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण – ये आदर्श हम सभी के लिए एक विरासत बन गए हैं।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026