---Advertisement---

Nitin Nabin: जेन-जी का डर या नई तैयारी, बीजेपी की टीम में हुआ बड़ा फेरबदल, इन नेताओं को मिली कमान, जानें सबकुछ

Nitin Nabin: बीजेपी में बड़ा फेरबदल हुआ है। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बीजेपी जेन-जी से डर गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 18, 2026 11:02 पूर्वाह्न

Nitin Nabin
Follow Us
---Advertisement---

Nitin Nabin: बीजेपी में बड़ा फेरबदल हुआ है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और आरएसएस के पदाधिकारी राम माधव की बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में वापसी हुई है। सोमवार को घोषित पदाधिकारियों की नई टीम में उन्हें संगठन में अहम भूमिकाएं सौंपी गई हैं। पार्टी के हाई-प्रोफाइल सोशल मीडिया हेड अमित मालवीय और यूथ विंग के चीफ तेजस्वी सूर्या पर गाज गिरी है।

गौरतलब है कि जेन-जी प्रोटेस्ट को रोकने में बीजेपी की नाकामी के कारण उन पर यह कार्रवाई हुई है। जिसके बाद सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या जेन-जी का यह डर है या फिर बीजेरी कुछ बड़ी तैयारी करने जा रही है। आईए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

बीजेपी की टीम में बड़ा बदलाव

बीजेपी में संगठनात्मक फेरबदल को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और बदलते चुनावी माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी लगातार अपने संगठन को बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत करने पर जोर दे रही है। नई टीम में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इसका उद्देश्य संगठन के कामकाज को और प्रभावी बनाना, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल कायम करना और जनता तक पार्टी की नीतियों को मजबूती से पहुंचाना है। सबसे खास बात है कि इसमे कई पुराने चेहरों को मजबूती दी गई है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें कई बड़े चेहरों को शामिल किया गया है. वसुंधरा राजे, राम माधव समेत कुल 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Nitin Nabin के सामने बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के सामने संगठन को नई दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी के सामने एक ओर पारंपरिक वोट बैंक और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाए रखने की चुनौती है, तो दूसरी ओर युवाओं और खासकर Gen-Z के बीच अपनी राजनीतिक पहुंच बढ़ाने की जरूरत भी है।

सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय युवा वर्ग अब राजनीतिक विमर्श में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे में बीजेपी की नई रणनीति में युवा मतदाताओं तक पहुंच बनाना अहम माना जा रहा है। इसका एक प्रमुख कारण जेन-जी के हाल ही में विरोध प्रदर्शन है।

इन नेताओं को मिली जगह

  • श्री बी.एल. संतोष – दिल्ली।
  • श्री शिवप्रकाश – मुंबई।
  • श्री सौदान सिंह – चंडीगढ़।
  • श्री विनोद तावड़े – महाराष्ट्र।
  • सुनील बंसल – दिल्ली।
  • बिप्लब कुमार देब – त्रिपुरा।
  • श्रीमती स्मृति ईरानी – उत्तर प्रदेश।
  • डॉ.सतीश पूनिया – राजस्थान।
  • श्री गजेन्द्र पटेल – मध्य प्रदेश।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bart De Wever

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 5, 2026

US Iran War

सितम्बर 5, 2026

Keralam Accident

सितम्बर 5, 2026