---Advertisement---

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक, सफाई कर्मचारियों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, मिलेंगी ये महत्वपूर्ण सुविधाएं

Nitish Kumar: बिहार में सियासी पारा सातवे आसमान पर है, तो वहीं सीएम नीतीश कुमार लगातार बड़े-बड़े ऐलान कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 27, 2025 11:20 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 27, 2025 1:29 अपराह्न

Nitish Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही बिहार में सियासी पारा सातवें आसमान पर है, एक तरफ जहां सीएम नीतीश कुमार लगातार बड़े-बड़े ऐलान कर रहे है, तो वहीं विपक्ष क्राइम का मुद्दा लगातार उठा रहा है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में Nitish Kumar पेंशन धारकों को, खिलाड़ियों युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए है। वहीं आज मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी है। माना जा रहा है कि इससे लाखों सफाई कर्मचारियों को फायदा होने की उम्मीद है।

बिहार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन – Nitish Kumar

बताते चले कि Nitish Kumar बिहारवासियों को लगातार बड़ी-बड़ी सौगातें दे रहे है। इसी बीच उन्होंने सफाई कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इससे लाखों सफराई कर्मचारियों के फायदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा सरकार की तरफ से उन्हें कई सुविधाएं भी मिल सकती है”।

कैसे काम करेगा राज्य सरकार कर्मचारी आयोग

सीएम नीतीश कुमार द्वारा दी जानकारी के अनुसार यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्रवाई करेगा। बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे।

यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा”। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar का यह कदम काफी सराहनीय माना जा रहा है। वहीं अब देखने होगा कि आने वाले समय में सूबे के सीएम और क्या-क्या बड़े ऐलान करते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026