---Advertisement---

Nitish Kumar बनेंगे ‘लुटियंस दिल्ली’ के मेहमान! राज्यसभा भेजकर क्या अटल बिहारी वाजपेयी का सपना पूरा करेगी BJP? नए CM फेस पर संग्राम

ताजा समीकरण के हिसाब से लगभग तय है कि Nitish Kumar सीएम की गद्दी छोड़ राज्यसभा जाएंगे। यदि ऐसा होता है तो वे लुटियंस दिल्ली के नए मेहमान होंगे और बीजेपी कैडर से जुड़ा चेहरा बिहार का नया मुख्यमंत्री बन सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 5, 2026 11:33 पूर्वाह्न

Nitish Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar: पटना में बोरिंग रोड से लेकर 1 अणे मार्ग तक जेडीयू कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। जेडीयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार को आगे भी बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए साफ कर दिया है कि वे राज्यसभा जाना चाहते हैं।

सीएम नीतीश के इस ऐलान मात्र से ही बिहार पॉलिटिक्स में सियासी पारा आसमान पर है। सवाल है कि क्या नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर बीजेपी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का सपना पूरा करेगी? पटना में नए सीएम फेस को लेकर मचे संग्राम के बीच ये सवाल तेजी से उठ रहे हैं।

लुटियंस दिल्ली के नए मेहमान बनेंगे Nitish Kumar!

अब लगभग इस बात की पुष्टि हो चुकी है। संभव है कि अब से थोड़ी देर में ही नीतीश कुमार की उम्मीदवारी का ऐलान हो जाए। दरअसल, नीतीश कुमार अभी बिहार के मुख्यमंत्री हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सूबे की सत्ता में एकतरफा दावेदारी ठोंक दी। उसी दौर में चर्चा चली कि अब बिहार में बीजेपी का सीएम बनाने का समय आ गया है।

हालांकि, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने में कामयाब रहे। अब समीकरण बदल गया है। बीजेपी ने अंदरखाने सियासी समीकरण को साधते हुए नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए मना लिया है। संभव है कि अब से कुछ क्षणों बाद नीतीश कुमार की उम्मीदवारी का ऐलान हो जाए। ऐसा होते ही नीतीश कुमार लुटियंस दिल्ली के नए व स्थायी मेहमान हो जाएंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी का सपना पूरा करेगी बीजेपी!

दिसंबर 2024 की 25 तारीख भला कौन भूल सकता है जब बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पटना में पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती पर उनकी अधूरी इच्छा पूरा करने की बात कही थी। विजय सिन्हा ने कहा था कि जब तक बिहार में बीजेपी की अपनी सरकार नहीं बन जाती, तब तक अटल बिहारी वाजयेपी का सपना अधूरा रहेगा। विजय सिन्हा के इस बयान को लेकर दिल्ली से पटना तक खूब संग्राम मचा।

हालांकि, अब नीतीश कुमार की राज्यसभा दावेदारी को लेकर बन रही सुर्खियों के बीच ये बयान चर्चा में है। अब समय आ गया है कि बीजेपी अंदरखाने समीकरण साधकर नीतीश कुमार को दिल्ली भेजने के लिए सहमत करेगी। इसके साथ ही बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा जो शायद बीजेपी से जुड़ा हो। सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल जैसे नेताओं के नाम भी चलने शुरू हो गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिहार में मचे सियासी संग्राम का अंत क्या होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Heatwave Alert 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026