---Advertisement---

अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा विपक्ष, लोकसभा अध्यक्ष Om Birla पर लगाया ये गंभीर आरोप

सुरत की कोर्ट के द्वारा राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा चुनाव ने उन्हें संसद से अयोग्य घोषित कर दिया था। ऐसे में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 साल तक चुनाव नही लड़ सकते हैं। वहीं इसी मामले को लेकर विपक्ष की पार्टी कांग्रेस लगातार संसद भवन में हंगामा खड़ा कर रही है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 28, 2023 10:53 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Om Birla: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ कांग्रेस पार्टी बड़ा एक्शन लेने जा रही हैं। सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि कांग्रेस सोमवार को सदन में पक्षपात करने के आरोप में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है।

विपक्ष के सवालों से घबरा रही बीजेपी

कांग्रेस के द्वारा लगातार केंद्र सरकार को अडानी के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में ये आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के अडानी मुद्दे को लेकर सदन में आवाज ने उठा सके इसलिए उनके ऊपर ये कार्रवाई की गई है। कांग्रेस ने ये भी कहा है कि संसद में बीजेपी लगातार विपक्ष के सवालों से घबरा रही है। वहीं बीजेपी के नेताओं ने कहा है कि लोकसभा सचिवालय की तरफ से उठाया गया यह फैसला संविधान के नियम के अनुसार है। ऐसे में कांग्रेस अगर इसपर सवाल खड़ा कर रही है तो इसका मतलब साफ है कि वह संविधान को गलत ठहरा रही ।

ये भी पढ़ें:Delhi Free Electricity: बिजली सब्सिडी को लेकर CM केजरीवाल का बड़ा कदम, दिए CAG जांच के आदेश

विपक्षी दलों की एकजुट होने की कोशिश

विपक्ष के द्वारा लगातार संसद भवन में बजट सत्र के शुरुआत से ये मांग उठ रही है कि अडानी से जुड़े मामले में जेपीसी का गठन किया जाए। ऐसे में कांग्रेस अपने साथ विपक्ष के अन्य दलों को भी इकठ्ठा करने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि हम लोकतत्र को बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर काम करेंगे साथ ही अडानी मुद्दे को लेकर इसी तरह से आवाज बुलंद करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: MP Politics: मध्य प्रदेश में Congress को बड़ा झटका, BJP ने दिग्विजय सिंह के गढ़ में की सेंधमारी

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026