---Advertisement---

Pakistan Crises: Imran Khan को किया Supreme Court में पेश, मामले की सुनवाई जारी

Pakistan Crises: पाकिस्तान के तेजी से बदलते ताजा घटनाक्रम में अब इमरान की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Of Pakistan)सक्रिय हो गया। अब से कुछ ही देर पहले पुलिस ने पूर्व पीएम इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दिया है। जिसकी सुनवाई शुरू करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि पाकिस्तान ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 11, 2023 6:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Crises: पाकिस्तान के तेजी से बदलते ताजा घटनाक्रम में अब इमरान की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Of Pakistan)सक्रिय हो गया। अब से कुछ ही देर पहले पुलिस ने पूर्व पीएम इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दिया है। जिसकी सुनवाई शुरू करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि पाकिस्तान के भविष्य के लिए उदाहरण पेश करने का समय है। हम पाकिस्तान को जेल नहीं बनने देंगे। जांच एजेंसी NAB ने देश को बहुत बर्बाद कर दिया है। इधर सेना ने सुनवाई के दौरान पूरे कोर्ट परिसर को घेर लिया है। इस्लामाबाद के रेड जोन की सभी सरकारी इमारतों को खाली करा लिया है। इससे पहले आज कोर्ट ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) को आदेश देते हुए कहा था कि एक घंटे के अंदर पीटीआई प्रमुख को कोर्ट के सामने पेश किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस उमर अता बंडियाल ने फैसला सुनाते हुए कहा कि NAB ने कोर्ट का अपमान किया है। जब ढके हुए कोर्ट में 90 लोक घुसे तो कोर्ट की क्या इज्जत थी? किसी भी व्यक्ति को न्यायालय परिसर के अंदर से बिना कोर्ट की इजाजत कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है?

NAB को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीमकोर्ट के चीफ जस्टिस ने NAB को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त लहजे में कहा कि इमरान की गिरफ्तारी के तरीके और इसमें हुई कोर्ट की अवमानना के मामले को हम देखेंगे। देश की जितनी भी न्यायिक संस्थाओं के परिसर चाहे वो सुप्रीम कोर्ट हो, हाई कोर्ट अथवा जवाबदेही कोर्ट हो, बिना किसी न्यायिक आदेश के किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः Pakistan Crises: Imran Khan के बाद Shah Mahmood Qureshi भी गिरफ्तार, PTI नेताओं की भी धरपकड़ हुई तेज

पीटीआई ने इमरान की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका

इससे पहले पीटीआई के नेताओं की लगातार होती धरपकड़ और गिरफ्तारियों के खिलाफ पार्टी ने आज ही एक याचिका देने की बात कही थी। याचिका में पार्टी ने इमरान खान की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर सेना और पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है। डॉन के मुताबिक कहा गया है कि पीटीआई की इस याचिका को सीजेपी बांदियाल,जस्टिस मुहम्मद अली मजहर तथा जस्टिस अतहर मिनल्लाह की तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई की है। अल कादिर ट्रस्ट मामले में खान की गिरफ्तारी के खिलाफ सुनवाई के दौरान इमरान के वकील हामिद खान ने दलील दी कि उनके मुवक्किल ने गिरफ्तारी से पहले ही इस्लामाबाद हाई कोर्ट में अर्जी दे दी थी। उन्होंने कहा कि जिस समय इमरान खान को गिरफ्तार किया गया वह कोर्ट में अपना बायोमैट्रिक करा रहे थे। सेना के रेंजरों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ेंः Pakistan Crises: गृहयुद्ध की ओर पाकिस्तान, PM Shahbaz के आवास पर हुआ हमला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026