---Advertisement---

मुश्किलों में Pappu Yadav! Lawrence Bishnoi प्रकरण के बीच पत्नी Ranjeet Ranjan ने छोड़ा साथ, क्या कर पाएंगे चुनौतियों का सामना?

Pappu Yadav: मुंबई में 12 अक्टूबर की शाम बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई का नाम तेजी से सुर्खियों में आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi) ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी ली।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 30, 2024 4:45 अपराह्न

Pappu Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav: मुंबई में 12 अक्टूबर की शाम बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई का नाम तेजी से सुर्खियों में आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi) ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। मुंबई (Mumbai) में चली गोलियों की गूंज से जुड़ी खबर देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचने के बाद पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा चुनाव जीते राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खत्म करने की बात कही। इसके बाद उन्हें तरह-तरह की धमकियां मिलने की खबर आईं।

दावा किया गया कि पप्पू यादव अब मुश्किलों मे हैं। ऐसे में पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहे पप्पू यादव के समक्ष एक बड़ी चुनौती आ पड़ी है। दरअसल कांग्रेस राज्यसभा सासंद और पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन (Congress MP Ranjeet Ranjan) ने आज बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि “हमारे बीच बहुत मतभेद है और हम पिछले डेढ़-दो सालों से अलग-अलग रह रहे हैं।” ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पप्पू यादव इस बड़ी चुनौती का सामना कर पाएंगे?

Pappu Yadav की पत्नी Ranjeet Ranjan का बड़ा खुलासा

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) की पत्नी रंजीत रंजन ने आज समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है। रंजीत रंजन (Ranjeet Ranjan) ने लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) प्रकरण के बीच कहा है कि “मेरा और पप्पू यादव का राजनीतिक करियर अलग-अलग रहा है। हमारे बीच बहुत मतभेद हैं और हम पिछले डेढ़-दो साल से अलग-अलग रह रहे हैं। उन्होंने जो कुछ भी कहा है, उससे मेरा और मेरे बच्चों का कोई लेना-देना नहीं है।”

लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) प्रकरण को लेकर तनाव झेल रहे पप्पू यादव के लिए ये एक बड़ी चुनौती है। दावा किया जा रहा है कि मुश्किल भरे इस हालात में उनकी पत्नी का साथ छोड़ना उनके लिए एक अलग चुनौती है। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से संपन्न पप्पू यादव क्या इस चुनौती का सामना कर पाएंगे ये सवाल अब सभी के ज़हन में तेजी से उठ रहे हैं।

सुर्खियों में छाया पूर्णिया सांसद का नाम

पप्पू यादव का नाम पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाया है। इसके कारण अलग-अलग हैं। कभी पप्पू यादव बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर सुर्खियों में रहे तो कभी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर निशाना साधकर। इसके अलावा पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग को धमकी दी और फिर मुंबई जाकर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique) से मुलाकात की। वहीं पप्पू यादव ने बॉलावुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) से भी फोन पर बात करने का दावा किया जिसके बाद उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरीं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026