---Advertisement---

Pappu Yadav के समर्थन में उतरी प्रियंका गांधी, जमानत याचिका पर भी पूर्णिया सांसद को लगा तगड़ा झटका, समझे इसके मायने

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद की गिरफ्तारी के बाद से ही बिहार से दिल्ली तक सियासी घमासान मचा हुआ है। जिसके बाद सियासी पारा बढ़ गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 9, 2026 3:28 अपराह्न

Pappu Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद की गिरफ्तारी के बाद से ही बिहार से दिल्ली तक सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्ष बिहार सरकार पर लगातार हमलावर नजर आ रही है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध जताया है, साथ ही बीजेपी और बिहार सरकार पर जोरदार तंज कसा है। वहीं आज पूर्णिया सांसद को एक और झटका लगा है। दरअसल आज जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन उसे टाल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद एमपी, एमएलए कोर्ट को भी खाली करा दिया, जिसकी वजह से जमानत पर होने वाली सुनवाई टल गई है। जिसके बाद अब सांसद को बेउर जेल भी ही रहना होगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Pappu Yadav के समर्थन में उतरी प्रियंका गांधी

पहले राहुल गांधी और अब बहन प्रियंका गांधी ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया है। प्रियंका गांदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक – सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है।

यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है? हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक- जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं। इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है। भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है- वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं”।

जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव

जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव की आज एमपी, एमएलए कोर्ट में जमानत पर सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने पूरे कोर्ट को खाली करा दिया और जांच शुरू कर दी। सुनवाई स्थगित होने के बाद पप्पू यादव को फिलहाल बेऊर जेल में ही रहना पड़ेगा। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की पप्पू यादव की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई कब होती है? यानि यह साफ है कि पूर्णिया सांसद को भी बेउर जेल मे ही रहना होगा। बिहार पुलिस ने बीते शुक्रवार को 31 साल पुराने केस में उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि विपक्ष का कहना है कि अगर सरकार के खिलाफ कोई आवाज उठाता है, तो उसपर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाती है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026