---Advertisement---

पौलेंड और यूक्रेन दौरे के लिए रवाना हुए PM Modi, जानें क्यों खास है प्रधानमंत्री का यूक्रेन दौरा?

PM Modi: पीएम मोदी आज सुबह पौलेंड और यूक्रेन के दौरे के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर दी। कई मायने में यह दौरा काफी खास माना जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 21, 2024 1:17 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह पौलेंड और यूक्रेन के दौरे के लिए रवाना हो गए। बता दें कि इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। मालूम हो कि 45 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री पौलेंड दौरे पर जा रहा है। वहीं पीएम मोदी 21 और 22 अगस्त को पौलेंड में ही रूकेंगे, जहां वह, वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पीएम एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

23 अगस्त 2024 को PM Modi जाएंगे यूक्रेन

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पीएम मोदी पौलेंड से 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करके यूक्रेन पहुंचेंगे। जहां वह राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकत करेंगे। कई मायने में यूक्रेन का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। बता दें किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला यूक्रेन दौरा है।

पीएम मोदी ने यूक्रेन दौरे की जी जानकारी

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मैं राष्ट्रपति ZelenskyyUa के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा करूंगा। यह यात्रा उनके साथ पहले हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने और भारत-यूक्रेन मित्रता को गहरा करने का अवसर होगी।

हम चल रहे यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर भी दृष्टिकोण साझा करेंगे। एक मित्र और भागीदार के रूप में, हम इस क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता की वापसी की आशा करते हैं”।

क्यों खास है पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा

रूस यूक्रेन युद्ध किसी से छुपा नहीं है। वहीं पीएम मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे। जहां वह राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात करेंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है की पीएम मोदी दोनों के बीच युद्ध रोकने पर चर्चा कर सकते है। इसके अलावा वह कुछ प्रस्ताव भी रख सकते है। बता दें कि पीएम मोदी 8-9 जुलाई को रूस के दौरे पर थे जहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

इसके अलावा उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने पर भी चर्चा की थी। मालूम हो कि अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने माना है कि पीएम मोदी यूक्रेन – रूस के बीच जारी युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभा सकते है। वहीं अगर ऐसा होता है तो भारत की पूरी दुनिया में अलग पहचान होगी और दुनिया भर में भारत एक मजबूत देश के रूप में उभरेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026