---Advertisement---

“राष्ट्र और आस्था को कमजोर…; Maha Kumbh 2025 पर सवाल करने वाले नेताओं को PM Modi ने लिया आड़े हाथ; जानें Dhirendra Shastri को लेकर क्या कहा?

PM Modi: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए जमकर लताड़ा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 23, 2025 5:24 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया, दरअसल लगातार प्रयागराज में जारी Maha Kumbh 2025 को लेकर विपक्ष सवाल खड़े कर रहे थे, वहीं अब PM Modi ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार कटाक्ष किया, इसके साथ ही उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार उर्फ Dhirendra Shastri की भी जमकर तारीफ की, साथ ही उन्होंने महाकुंभ में उमड़ते जनसैलाब को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

महाकुंभ पर सवाल करने वाले नेताओं को PM Modi ने लिया आड़े हाथ

जनसभा को संबोधित करते हुए PM Modi ने कहा कि आजकल हम देखते है, कि नेताओं का ऐसा वर्ग है जो धर्म का मखौल उड़ाता है, उपहास उड़ाता ह, लोगों को तोड़ने में जुड़ा है और बहुत बार विदेशी ताकते भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है, हिंदु आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी ने किसी भेष में रहते रहे है।

गुलामी की मानसिकता से घिरे हुए लोग हमारे मत मान्यताओं और मंदिरों पर हमला करते रहते है, ये लोग हमारे पर्व पंरपराओं और प्रथाओं को गाली देते है, जो धर्म, संस्कृति स्वभाव से ही प्रगतिशील है, उसपर ये कीचड़ उछालने की हिम्मत दिखाते है, हमारे समाज को बांटना, उसकी एकता को तोड़ना ही इनका एजेंडा है।

पीएम मोदी ने Dhirendra Shastri के बारे में क्या कहा?

जनसभा को संबोधित करते हुए PM Modi ने Dhirendra Shastri की जमकर तारीफ की,उन्होंने कहा कि “धीरेंद्र शास्त्री लंबे समय से देश में एकता के मंत्र के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अब वह समाज और मानवता के हित में एक और संकल्प पर पहुंचे हैं. इस कैंसर इंस्टीट्यूट को बनाने की योजना है।

यानी अब यहां बागेश्वर धाम में आपको भजन, भोजन और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलेगा।” आगे कहा कि मैं यहां आने के लिए भाग्यशाली हूं। आस्था का ये केंद्र अब स्वास्थ्य का भी केंद्र बनने जा रहा है। यह संस्थान 10 एकड़ में बनेगा और पहले चरण में 100 बेड की सुविधा तैयार होगी। मैं बुन्देलखण्ड की जनता को हृदय से बधाई देता हूँ।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026