---Advertisement---

Narendra Modi: संविधान पर चर्चा के दौरान Article 370 और Emergency का जिक्र कर PM ने Congress को घेरा! मुंह ताकते रहे Rahul Gandhi

Narendra Modi: गहमा-गहमी के बीच आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र नोदी (Narendra Modi) ने लोकसभा को संबोधित किया। उन्होंने संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 14, 2024 7:03 अपराह्न

Narendra Modi
Follow Us
---Advertisement---

Narendra Modi: गहमा-गहमी के बीच आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र नोदी (Narendra Modi) ने लोकसभा को संबोधित किया। उन्होंने संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी (PM Modi) ने आर्टिकल 370 (Article 370) और आपातकाल (Emergency) का जिक्र कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मुंह ताकते नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि “आर्टिकल 370 देश की एकता में दीवार बना हुआ था, इसलिए हमने इसे जमीन में गाड़ दिया।”

Article 370 और Emergency का जिक्र कर PM Narendra Modi ने Congress को घेरा!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने संबोधन की शुरुआत नारी सशक्तिकरण से की। उन्होंने कहा कि “आज हमारी हर योजना की सेंटर में महिलाएं होती हैं और जब हम ये संविधान के 75 वर्ष मना रहे हैं, तो ये अच्छा संयोग है कि भारत के राष्ट्रपति के पद पर एक आदिवासी महिला विराजमान है। यही नहीं, हमारे सदन में भी महिला सांसदों की संख्या लगातार बढ़ रही है।”

पीएम मोदी ने इसके बाद आर्टिकल 370 का जिक्र कर कहा कि “अगर हमारी नीतियों को देखेंगे तो पिछले 10 साल देश की जनता ने जो मुझे सेवा करने का मौका दिया है। उन नीतियों और निर्णयों को देखेंगे तो भारत की एकता को मजबूती देने का निरंतर हम प्रयास करते रहे हैं। आर्टिकल 370 (Article 370) देश की एकता में दीवार बना पड़ा था, लेकिन देश की एकता हमारी प्राथमिकता थी, जो हमारी संविधान की भावना थी। इसीलिए आर्टिकल 370 को हमने जमीन में गाड़ दिया।”

गांधी परिवार पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। मैं इसलिए भी इस परिवार की चर्चा करता हूं कि मेरे 75 साल की इस यात्रा में 55 साल, एक ही परिवार ने राज किया है, इसलिए क्या-क्या हुआ है, देश को ये जानने का अधिकार है।”

आपातकाल का जिक्र कर पीएम ने कहा कि “जब भारत अपने संविधान के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा था, तब हमारे देश के संविधान की धज्जियां उड़ा दी गईं। आपातकाल (Emergency) लगा दिया गया! संवैधानिक प्रावधानों को निलंबित कर दिया गया! देश को जेल में बदल दिया गया, नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए और प्रेस की स्वतंत्रता पर रोक लगा दी गई।”

Lok Sabha में Digital India का जिक्र कर क्या बोले PM?

डिजीटल इंडिया की सफलता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने आज लोकसभा में बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि “युग बदल गया है। हम डिजिटल क्षेत्र में अमीर और गरीब की स्थिति नहीं चाहते। इसीलिए, हम गर्व से कहते हैं कि डिजिटल इंडिया की सफलता की कहानी का कारण यह है कि हमने प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण करने की कोशिश की।”

सदन में फिर हुआ पंडित जवाहर लाल नेहरू का जिक्र

शीतकालीन सत्र के दौरान आज फिर एक बार पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू का जिक्र हुआ है। पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि “पहले पंडित नेहरू का अपना संविधान चलता था और इसलिए उन्होंने वरिष्ठ महानुभावों की सलाह मानी नहीं। करीब 6 दशक में 75 बार संविधान बदला गया, जो बीज देश के पहले प्रधानमंत्री जी ने बोया था उस बीज को खाद-पानी देने का काम एक और प्रधानमंत्री ने किया, उनका नाम था श्रीमती इंदिरा गांधी। 1971 में सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया था, उस फैसले को संविधान बदलकर पलट दिया गया और 1971 में ये संविधान संशोधन किया गया था। उन्होंने हमारे देश की अदालत के पंख काट दिए थे।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026