---Advertisement---

Punjab News: आप ने बताया इन 10 कारणों से यूथ को करना चाहिए ‘आप’ को वोट

Punjab News: चुनावों में पंजाब आम आदमी पार्टी ने की खास अपील।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 27, 2024 11:48 पूर्वाह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पूरे देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। इस साल 7 चरणों में ये चुनाव संपन्न होंगे। ऐसे में 19 और 26 अप्रैल को देश में वोटिंग हो चुकी है। अब सात मई को Lok Sabha Election 2024 के लिए 12 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिसको लेकर राजनैतिक दल जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ये चुनावों का तीसरा चरण है। इस चरण में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और कर्नाटक जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के लिए मतदान होगा। इस बीच पंजाब आम आदमी पार्टी ने एक्स अकाउंट पर वोटर्स से खास अपील के साथ संदेश दिया है।

पंजाब आप ने वोटर्स से की खास अपील

पंजाब आप ने 10 पाइंट लिखकर बताया है कि,पंजाब में युवाओं को आम आदमी पार्टी को वोट क्यों देना चाहिए? इसके साथ ही 10 कारण भी बताए हैं। जो कि, इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

1- अब तक 43,000 से ज़्यादा सरकारी नौकरियाँ दी गईं।

2- 2 लाख से ज़्यादा निजी नौकरियाँ दी गई।

3-हर साल पंजाब पुलिस में भर्ती हुई ।

4-कोई पेपर लीक की घटना नहीं।

5-बिना किसी ‘रिश्वत’ के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है।

6-70,000 करोड़ के निवेश के साथ 3.25 लाख नौकरियां।

7-चुनाव के बाद 7,000 से ज़्यादा नियुक्ति पत्र बाँटे जाएंगे।

8-25,000 से ज़्यादा नौकरियाँ दी जाएंगी।

9-12,500 संविदा शिक्षकों को नियमित किया जाएगा।

10-योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं।

सरकार रोजगार उपलब्ध कराकर युवाओं को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर रही है। इस पोस्ट के साथ एक्स पर सीएम मान का एक पोस्टर भी शेयर किया गया है। जिसमें इसकी जानकारी दी गई है।

पंजाब में कब हैं Lok Sabha Election 2024?

आपको बता दें, पंजाब में एक ही चरण में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव होंगे। पंजाब में 13 लोकसभा की सीटें हैं। जिन पर 1 जून को वोटिंग होगी। पंजाब में सातवें चरण में चुनाव होंगे। इसके साथ ही 4 जून को सभी लोग सभा सीटों के परिणाम आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026