Rahul Gandhi: दिल्ली में एक बार फिर सियासी पारा गरमा गया है। पहले शांति निकेतन 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। वहीं दूसरी तरफ मणिपुर के मशहूर संगीतकार और और दिल्ली स्कूल ऑफ म्यूजिक में गिटार के शिक्षक रहे 55 वर्षीय चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या कर दी गई। वहीं अब इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घर के बाहर काफी शोर शराबा और हंगामा हो रहा था। उसी को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद हमलावरों ने उनका पीछा करके तीसरे माले पर स्थित उनके घर के कॉरिडोर में घेरकर बेरहमी से मारपीट की। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां अधिक खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं अब इसपर Rahul Gandhi समेत कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
चोंगथम विक्रम सिंह पर Rahul Gandhi हुए आगबूबला
दरअसल नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “मणिपुर के मशहूर म्यूज़िशियन चोंगथम विक्रम सिंह जी अपने घर के बाहर हो रहे शोर को कम करने के लिए कुछ लोगों से कहने नीचे गए थे। इसी बात पर उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया।
Chongtham Vikram Singh ji, a renowned musician from Manipur, went downstairs to ask some men to lower the noise outside his home. He was beaten to death for it.
A father, killed outside his own home, in his own country’s capital. After many such incidents, every Northeast family…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 8, 2026
एक पिता की हत्या उसके अपने ही घर के बाहर, उसके ही देश की राजधानी में कर दी गई। ऐसी कई घटनाओं के बाद, आज दिल्ली में रहने वाला हर नॉर्थ-ईस्ट का परिवार यही सवाल पूछ रहा है – क्या हम यहाँ सुरक्षित हैं? शाह का गृह मंत्रालय (MHA) और दिल्ली पुलिस इस बढ़ती अराजकता को रोकने के लिए क्या कर रही है, खासकर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के खिलाफ? इस मामले की जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए और दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए। विक्रम जी के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं”।
प्रियंका गांधी ने भी केंद्र से पूछा तीखा सवाल
मणिपुर के मशहूर संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर प्रियंका गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “दिल्ली के बीचों-बीच मणिपुर के मशहूर म्यूज़िशियन चोंगथम विक्रम सिंह जी की बेरहमी से हत्या देश के लिए शर्म की बात है। कुछ लोगों को कम शोर करने के लिए कहने पर ही उन्हें बुरी तरह पीटा गया और उनकी हत्या कर दी गई।
The senseless murder of renowned musician from Manipur, Chongtham Vikram Singh ji, in the heart of Delhi is a national shame. He was brutally beaten and murdered only for asking some people to make less noise.
Is this what it’s come to? Is there no safety for a young father…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 8, 2026
क्या हालात इतने खराब हो गए हैं? क्या एक युवा पिता अपने ही घर के दरवाज़े पर भी सुरक्षित नहीं है? उन्हें इंसाफ़ मिलना चाहिए। दिल्ली पुलिस को इस हत्या के दोषियों के ख़िलाफ़ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। यह देश की राजधानी है, हम अपने शहर में हिंसा को बेरोकटोक नहीं चलने दे सकते। मेरी संवेदनाएं विक्रम जी के परिवार के साथ हैं। इंसाफ़ की आपकी लड़ाई में हम आपके साथ खड़े रहेंगे”।







