---Advertisement---

ट्रेनिंग के दौरान दो अग्निवीरों की मौत को लेकर कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने शुरू किया ‘जय जवान’ आंदोलन, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दो अग्निवीरों की मौत पर केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 13, 2024 5:28 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: नासिक आर्टिलरी सेंटर में दो अग्निवीरों की मौत को लेकर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने भारी संख्या में लोगों से जय जवान आंदोलन से जुड़ने की अपील की है।

Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “नासिक में ट्रेनिंग के दौरान दो अग्निवीर – गोहिल विश्वराजसिंह और सैफत शित – का निधन एक दर्दनाक घटना है। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। यह घटना एक बार फिर अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाती है, जिनका जवाब देने में BJP सरकार असफल रही है। क्या गोहिल और सैफत के परिवारों को समय पर मुआवजा मिलेगा,

जो किसी अन्य जवान की शहादत के बराबर हो? अग्निवीरों के परिवारों को पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ क्यों नहीं मिलेगा? जब दोनों ही सैनिकों की ज़िम्मेदारियां और बलिदान समान हैं, तो उनके शहादत के बाद यह भेदभाव क्यों”?

जय जवान आंदोलन से आज ही जुड़े

उन्होंने आगे लिखा कि “अग्निपथ योजना सेना के साथ अन्याय है और हमारे वीर जवानों की शहादत का अपमान है। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए कि क्यों एक सैनिक की ज़िंदगी दूसरे सैनिक से अधिक मूल्यवान है? आइए मिलकर इस अन्याय के खिलाफ खड़े हों। BJP सरकार की ‘अग्निवीर’ योजना को हटाने के लिए, देश के युवाओं और सेना के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमारे ‘जय जवान’ आंदोलन से आज ही जुड़ें”!

नासिक में दो अग्निवीरों की हुई थी मौत

मालूम हो कि हाल ही में नासिक आर्टिलरी सेंटर में दो अग्निवीरों की मौत हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि अग्निवीरों की एक टीम तोप से गोले छोड़ रही थी, तभी एक गोला फट गया, जिससे दो अग्निवीर घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें देवलाली के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026