Ram Mandir Chanda Chori मामले में यूपी पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप, कई जगहों पर छापेमारी जारी, जानें सबकुछ

Ram Mandir Chanda Chori मामले को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और यूपी सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है। हालांकी एसआईटी की तरफ से जांच जारी है।

Ram Mandir Chanda Chori

फाइल फोटो

Ram Mandir Chanda Chori: देशभर में राजनीति माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है। बता दें कि Ram Mandir Chanda Chori मामले को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और यूपी सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है। हालांकि योगी सरकार की तरफ से एसआईटी गठन कर दिया गया था और रिपोर्ट आने के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं अब यूपी पुलिस इन लोगों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। साथ ही करीबियों से लगातार पूछताछ जारी है। दूसरी तरफ विपक्ष लगातार सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट।

Ram Mandir Chanda Chori मामले में यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

जांच के सिलसिले में, पुलिस इस मामले के एक आरोपी अयोध्या निवासी रामा शंकर (उर्फ़ टिन्नू यादव) के घर पहुंची। जहां  पूछताछ  और छापेमारी की गई। इसके साथ ही अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा की रिश्तेदार सुषमा मिश्रा से पूछताछ की।

जांच के तहत, पुलिस इस मामले के एक और आरोपी अयोध्या निवासी अविनाश शुक्ला के घर पहुंची। जहां उन्होंने पूछताछ और छापेमारी की। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि एसआईटी एसबीआई की ब्रांच भी जा सकती है और बैंक के अधिकारियों से पूछताछ कर सकते ही।

अखिलेश यादव  के बयान पर योगी का पलटवार

बता दें कि Ram Mandir Chanda Chori मामले को लेकर अखिलेश यादव लगातार सवाल खड़े कर रहे है। वहीं अब इस मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि “कल मैं SP अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान पढ़ रहा था। वे कह रहे थे कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई, तो वे अयोध्या को एक ‘धार्मिक शहर’ बना देंगे।

आप किस तरह का धार्मिक शहर बनाएंगे? आपकी ही सरकार, यानी SP सरकार ने ही तो भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। आपमें हिम्मत नहीं है, मुल्लाओं और मौलवियों के सामने घुटने टेकने के अलावा, आपके पास राज्य के विकास या अयोध्या, मथुरा और काशी की पहचान बनाए रखने का कोई एजेंडा नहीं है।”

 

Exit mobile version