---Advertisement---

‘अगले तीन वर्षों में…’ भारत का दुनिया में दबदबा! आतंक के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम Richard Marles ने भारत का किया समर्थन; जानें डिटेल

Richard Marles: ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम Richard Marles भारत के दौरे पर है, जहां उन्होंने रक्षा मंत्री राजस्थान से मुलाकात की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 4, 2025 3:45 अपराह्न

Richard Marles
Follow Us
---Advertisement---

Richard Marles: ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम और रक्षा मंत्री Richard Marles भारत के दौरे पर है, जहां उन्होंने रक्षा मंत्री राजस्थान से मुलाकात की, माना जा रहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई बड़े समझौते हो सकते है। इसके अलावा रिचर्ड मार्ल्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का पूरा समर्थन किया है, और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही उनहोंने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। चलिए आपको बताते है इस मीटिंग की प्रमुख बातें।

ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम Richard Marles का आतंक के खिलाफ खुला समर्थन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अपनी बैठक में प्रारंभिक टिप्पणी के दौरान, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री Richard Marles ने कहा कि “हम आपकी सरकार और प्रधानमंत्री मोदी तथा उनके नेतृत्व के प्रति बहुत आभारी हैं, जिन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को एक बिल्कुल अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। हमें लगता है कि भारत के साथ हमारा रणनीतिक तालमेल पहले कभी इतना मजबूत नहीं रहा, जितना कि अब है।

यह दोस्तों के साथ मिलकर काम करने का समय है और हम निश्चित रूप से भारत को इसी नजरिए से देखते हैं। आपके साथ हमारे संबंध सर्वोच्च प्राथमिकता वाले हैं। पिछले तीन वर्षों में जो बात वास्तव में संतोषजनक रही है, वह यह है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का रक्षा पहलू पूरे द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे संबंधों का रक्षा घटक हमारे दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन के परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा”।

आतंक के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का भारत को खुला समर्थन

ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि “अगले तीन वर्षों में आपके साथ फिर से मिलकर काम करने का अवसर वास्तव में रोमांचक है। मैंने पिछले तीन वर्षों में हमारे संबंधों और हमने जो प्रगति की है, उसकी गहराई से सराहना की है। मैं पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए सभी लोगों के लिए हमारे प्रधानमंत्री की संवेदनाओं को भारत तक पहुंचाना चाहता हूं।

हमारे विचार और हमारी प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जो इस भयावह आतंकवादी हमले में मारे गए। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया आतंकवाद का मुकाबला करने में भारत और सभी देशों के साथ खड़ा है। हम सैन्य गतिविधियों में रोक को स्वीकार करते हैं। हम इसे भारतीय नेतृत्व का कार्य मानते हैं। लेकिन हम आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026