---Advertisement---

मुस्लिम आरक्षण पर कर्नाटक में आर-पार! संविधान बदलने की बात कर बुरा फंसे Rahul Gandhi के करीबी DK Shivakumar, BJP ने लिया आड़े हाथ

DK Shivakumar कथित रूप से संविधान में बदलाव संबंधी टिप्पणी कर बुरा फंसते नजर आ रहे हैं। BJP की ओर से विजयेन्द्र येदियुरप्पा, संबित पात्रा, कोंडा विशेश्वर रेड्डी जैसे नेताओं ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर डीके शिवकुमार द्वारा दिए गए बयान की आलोचना की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 24, 2025 11:56 पूर्वाह्न

DK Shivakumar
Follow Us
---Advertisement---

DK Shivakumar: दक्षिण में मुस्लिम आरक्षण पर ठन गई है। एक ओर कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार है, तो दूसरी ओर BJP ने मजबूती से मोर्चा संभाल लिया है। इन्हीं सबके बीच डिप्टी सीएम और राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले डीके शिवकुमार का एक बयान आ गया है। डीके शिवकुमार ने कथित रूप से मुस्लिम आरक्षण के लिए संवैधानिक बदलाव संबंधी टिप्पणी की है। DK Shivakumar के इस कथित टिप्पणी को लेकर देश की संसद के अलावा कर्नाटक के सियासी गलियारों में भी चर्चा जारी है। BJP की ओर से स्टेट प्रेसिडेंट विजयेन्द्र येदियुरप्पा, संबित पात्रा, कोंडा विशेश्वर रेड्डी समेत अन्य कई नेताओं ने डीके शिवकुमार को आड़े हाथों लिया है। दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में Muslim Reservation को लेकर छिड़ी जंग अभी और तेज हो सकती है।

संविधान बदलने की बात कर बुरा फंसे Rahul Gandhi के करीबी DK Shivakumar!

कर्नाटक में वैसे ही लंबे समय से मुस्लिम आरक्षण को लेकर सियासी जंग छिड़ी है। पक्ष-विपक्ष इसे अपनी-अपनी सुविधा सहूलियत के हिसाब से पेश करते हुए क्रमश: तुष्टिकरण व सामाजिक न्याय की संज्ञा दे रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले डीके शिवकुमार का एक बयान सुर्खियों में है। DK Shivakumar ने न्यूज 18 की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में मुस्लिम आरक्षण को लेकर कहा कि “मुझे पता है कि सब कोर्ट जाएंगे। हमें एक अच्छे दिन का इंतजार करना होगा, वह दिन आएगा। संविधान बदल रहा है, और ऐसे फैसले हैं जो संविधान को बदल देते हैं।” प्रत्युश कांत ने डीके शिवकुमार द्वारा दिए गए बयान का वीडियो भी पोस्ट किया है जिसे हम यहां संलग्न कर रहे हैं। संविधान बदलाव संबंधी टिप्पणी करने के बाद DK Shivakumar घिरते नजर आ रहे हैं और उन पर जुबानी हमले शुरू हो चुके हैं।

डीके शिवकुमार के संविधान बदलाव संबंधी टिप्पणी को लेकर हमलावर हुई BJP!

बीजेपी की ओर से स्टेट प्रेसिडेंट विजयेन्द्र येदियुरप्पा ने मोर्चा संभाल लिया है। डीके शिवकुमार के बयान पर उनका कहना है कि “अगर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार में भारत के संविधान और डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के प्रति कोई सम्मान होता, तो उन्होंने ऐसा नहीं कहा होता। हर कोई जानता है कि अतीत में बदलाव किए गए थे, लेकिन धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं है। जिस तरह से उन्होंने बात की है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उनसे अपने बयान को पढ़ने का आग्रह करता हूं।”

सांसद संबित पात्रा का कहना है कि “कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। DK Shivakumar कोई साधारण नेता नहीं बल्कि गांधी परिवार और राहुल गांधी के करीबी हैं। नेहरू जी ने अपनी महत्वाकांक्षा को जिंदा रखने के लिए देश का बंटवारा किया। आज गांधी परिवार वही कर रहा है। वे मुस्लिम आरक्षण को संविधान में जगह देने की बात कर रहे हैं। बाबा साहेब अंबेडकर इसके खिलाफ थे। वे एक बार फिर भारत का बंटवारा चाहते हैं क्योंकि राहुल गांधी राजनीतिक रूप से अयोग्य हैं। वे देश को बांटकर और देश के संविधान को बदलकर कहीं नेता बनने की साजिश कर रहे हैं। भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।”

कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी का कहना है कि “कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान का अपमान किया है और संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम किया है। वे धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। यह न केवल संविधान के खिलाफ है, बल्कि भारत की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति की मूल भावना के भी खिलाफ है। इसीलिए, वे छद्म धर्मनिरपेक्ष के रूप में जाने जाते हैं। डीके शिवकुमार के बयान से साफ पता चलता है कि वे धर्म के आधार पर भारत में भेदभाव और विभाजन करना चाहते हैं।”

कांग्रेस सासंद ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर घिरे कर्नाटक डिप्टी सीएम का किया बचाव

सांसद श्रेयस एम पटेल ने डीके शिवकुमार का बचाव करते हुए कहा है कि “मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अनुबंध में 4 फीसदी आरक्षण दिया था। मुझे लगता है कि इसमें कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि मुसलमानों का भी खून हमारे जैसा ही है। उन्हें कर्नाटक या भारत में रहने की आज़ादी क्यों नहीं मिल सकती? हम कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन करते हैं। हम उसके साथ खड़े हैं। कांग्रेस वह पार्टी है जो हमारे देश के हर समुदाय को न्याय देती है। इसलिए, मुसलमानों को 4 फीसदी आरक्षण देने में कोई मुद्दा नहीं है। हम उन फैसलों के साथ खड़े हैं जो हमारी कर्नाटक सरकार द्वारा लिए गए हैं।” इससे इतर कांग्रेस खेमे में DK Shivakumar के बयान को लेकर लगभग चुप्पी सी है और नेता बोलने से कतरा रहे हैं। फिलहाल देखना होगा कि डीके शिवकुमार आगे क्या कहते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026