---Advertisement---

Sambit Patra on Rahul Gandhi: राजनीति के मीर जाफर हैं राहुल, लंदन वाले बयान को लेकर कही ये बात

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से भी कर दी है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 21, 2023 1:58 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sambit Patra on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर अब सियासत तेज होती जा रही है। बीजेपी के लोग लगातर उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। वहीं विपक्ष के द्वारा ये आरोप लगाया जा रहा है कि बीजेपी के बड़े – बड़े नेता भी विदेशों में जाकर देश की छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं फिर उन्हें भी आगे आकर माफी मांगना चाहिए। ऐसे में अब राहुल गांधी की माफी को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी मोर्चा खोल दिया है। संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि ” लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो भी बोला है वह देश के लोकतंत्र को नीचा दिखाता है। ऐसे में उन्हें माफी मांगनी ही पड़ेगी और इसके लिए हम इसी तरह से आवाज उठाते रहेंगे।”

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि ” आखिर राहुल गांधी इस तरह का बयान न देते तो आज माफी मांगने की जरूरत ही न पड़ती। राहुल गांधी जब भी अमेरिका, लंदन जाते हैं तो भारत के खिलाफ कुछ न कुछ गलत जरूर बोलते हैं। ऐसे में ये साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि ये सब एक साजिश के तहत बुलवाया गया है। वहीं प्रवक्ता ने राफेल का जिक्र करते हुए कहा कि ” कांग्रेस नेता बीना माफी मांगे नहीं निकल सकते हैं। हम सभी ने मिलकर जिस तरफ से राफेल केस में उन्हें माफी मांगने के लिए विवश कर दिया था, अब उसी तरह एक बार फिर उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी।”

ये भी पढ़ें: SP National Executive Meeting: 2024 में भाजपा से लड़ेगा नया गठबंधन, कांग्रेस प

राहुल गांधी को बताया मीर जाफर

बीजेपी के प्रवक्ता पात्रा ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से कर दी। उन्होंने इस दौरान कहा कि ” मीर जाफर ने जीस तरह से लंदन के लिए काम किया था, आज राहुल गांधी भी वही काम कर रहे हैं। पात्रा ने बातों ही बातों में उनकी तुलना मीर जाफर से कर दी है। संबित पात्रा ने इस दौरान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कम से कम शहजादा नवाब बनाना चाह रहा था लेकिन आज के इस मीर जाफर को माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham in Mumbai:धीरेंद्र शास्त्री ने विरोधियों को ललकारा, बोले- जब तक जिएंगे, मुंबई आते रहेंगे

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026