---Advertisement---

Samrat Choudhary की ताजपोशी, विजय सिन्हा के हिस्से निराशा! डिप्टी CM की कुर्सी पर JDU के कब्जे से बदला समीकरण; नजरें नए मंत्रिमंडल पर

Samrat Choudhary के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही बिहार का सियासी समीकरण बदल गया है। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम अब जेडीयू कोटे से हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि नए मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 15, 2026 2:24 अपराह्न

Samrat Choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Samrat Choudhary: पटना में सारे सियासी समीकरण आज से बदल गए हैं। दो दशकों से बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी ने शपथ ली है। सम्राट चौधरी की ताजपोशी के साथ बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी बिहार के नए डिप्टी सीएम बने हैं।

बिहार में बदले इस सियासी समीकरण ने विजय सिन्हा के हिस्से निराशा पहुंचाया है। डिप्टी सीएम पद पर जेडीयू के कब्जे के बाद विजय सिन्हा फिलहाल पदमुक्त हो गए हैं। सबकी नजरें सीएम सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडर पर टिकीं हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि नए मंत्रिमंडल में किन चेहरों को शामिल किया जाता है।

नए सीएम Samrat Choudhary की ताजपोशी के बाद विजय सिन्हा के हिस्से निराशा!

इसकी संभावना जताई जा रही है। दरअसल, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी दोनों नीतीश कुमार के कार्यकाल में डिप्टी सीएम थे। ऐसे में उनके इस्तीफे के बाद विजय सिन्हा को भी नए सीएम के रूप में दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, सम्राट चौधरी की दावेदारी मजबूत निकली और नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री का ताज उनके सिर सजा है।

यही वजह है कि विजय सिन्हा के हिस्से निराशा लगने की बात कही जा रही है। हालांकि, विजय सिन्हा ऐसी बातों पर विश्वास नहीं रखते हैं। उन्होंने खुद सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। विजय सिन्हा ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियों का वे बखूबी निर्वहन करते रहे हैं। आगे भी पार्टी जो फैसला लेगी उसका पालन करते हुए वे बिहार की जनता के लिए काम करते रहेंगे।

डिप्टी CM की कुर्सी पर JDU के कब्जे से बदला समीकरण!

एनडीए में आधिकारिक रूप से बीजेपी अब बड़े भाई की भूमिका में आ चुकी है। पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जेडीयू और डिप्टी सीएम पद पर बीजेपी का कब्जा था। अब समीकरण बदल गए हैं। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है।

नई सरकार के लिए संपन्न हुए शपथग्रहण ने बिहार का सियासी समीकरण बदल दिया है। पूर्व में सीएम पद जेडीयू, डिप्टी सीएम पद बीजेपी कोटे से 14 और जेडीयू कोटे से 8 मंत्री थे। अब मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम पद के लिए दो जेडीयू विधायकों के शपथग्रहण के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि नए मंत्रिमंडल पर सबकी नजरें टिकीं हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026