---Advertisement---

Sanjay Nirupam: पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने संजय राउत पर लगाएं गंभीर आरोप, कहा ‘घोटाले का सरगना,’ जानें पूरी खबर

Sanjay Nirupam: बता दें कि नेता संजय निरूपम ने एक प्रेस कॉन्फेंस कर खिचाड़ी घोटाला मामले में एक बड़ा खुलासा किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 8, 2024 1:12 अपराह्न

Sanjay Nirupam
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Nirupam: उत्तर-पश्चिम मुंबई से शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इसी बीच पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने एक प्रेस कॉन्फेंस कर खिचाड़ी घोटाला मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि अमोल कीर्तिकर को ईडी ने समन जारी करके 8 अप्रैल यानि आज बुलाया है। वहीं संजय निरूपम के इस खुलासे से सियासत गरमा गई है।

Sanjay Nirupam ने संजय राउत पर लगाएं गंभीर आरोप

आपको बता दें कि पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने अपने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि “आज 8 अप्रैल है और उत्तर-पश्चिम मुंबई से शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को ईडी ने बुलाया है। पूछताछ के बाद ईडी क्या करती है, मुझे नहीं पता, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। उत्तर-पश्चिम जिले की पूरी जनता को पता होना चाहिए कि उनका संभावित उम्मीदवार कितना बेईमान है। जब मैंने इस घोटाले पर काम करना शुरू किया तो मुझे पता चला कि ‘किंगपिन’ कोई और था। इस पूरे घोटाले का सरगना है शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता संजय राउत, इस घोटाले में उन्होंने अपनी बेटी, भाई और पार्टनर के नाम पर पैसे लिए हैं। उन्होंने चेक के जरिए रिश्वत ली है उनकी बेटी विधिता संजय राउत, जो खुद मासूम है और इन बातों से अनजान है।”

क्या है खिचड़ी घोटाला

दरअसल सितंबर 2023 में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कथित 6.37 करोड़ रूपये के घोटाला को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के करीबूा सुजीत पाटकर और कई अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं ईडी ने अमोल कीर्तिकर को 8 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026