---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में दिखे Suvendu Adhikari, समर्थकों से की ये विशेष अपील, जानें सबकुछ

Suvendu Adhikari: बीते दिन पश्चिम बंगाल में एक नया इतिहास रच गया। आजादी के बाद पहली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 10, 2026 12:54 अपराह्न

Suvendu Adhikari
Follow Us
---Advertisement---

Suvendu Adhikari: बीते दिन पश्चिम बंगाल में एक नया इतिहास रच गया। आजादी के बाद पहली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी है। वहीं मुख्यमंत्री के रूप में Suvendu Adhikari ने शपथ ले ली है। शपथ लेते ही सुभेंदु एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। शपथ के तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को जोरासांको ठाकुरबाड़ी में समर्थकों से ‘जय श्री राम’ के नारे लगाना बंद करने को कहा और बताया कि मुख्यमंत्री के रूप में अब वे “सभी के हैं”।

यह राजनीतिक खींचतान का समय नहीं है,” अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर कहा, जहां वे बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ ही मिनट बाद कवि की 166वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। “आगे बड़ी जिम्मेदारियां हैं। जो लोग ऐसा करना चाहते हैं (राजनीतिक खींचतान) वे करते रहें; हम आगे बढ़ते रहेंगे।”

Suvendu Adhikari ने पीएम मोदी, अमित शाह का किया धन्यवाद

बता दें कि बीते दिन Suvendu Adhikari ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था कि पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों को नमस्कार, आज विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर, मैं उन्हें कृतज्ञ हृदय से याद करता हूँ और उनके चरणों में नमन करता हूँ। उनके विचार और आदर्श सदा हमारे मार्गदर्शक बने रहेंगे। आज मैंने पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और पश्चिम बंगाल के विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति में, मैंने पश्चिम बंगाल में सुशासन, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास स्थापित करने का संकल्प लिया है।

यह सरकार पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक के प्रति “सोनार बांग्ला” के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विकास, रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, सांस्कृतिक गरिमा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हमारे प्राथमिक लक्ष्य होंगे। मुझे पश्चिम बंगाल की जनता को अपना सेवक बनने का अवसर देने के लिए मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ और नमन करता हूँ।

क्या पश्चिम बंगाल में होने जा रहा है बड़ा बदलाव?

राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे है कि क्या बंगाल में कानून व्यवस्था में सुधार होना शुरू हो जाएगा। मालूम हो कि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

ममता बनर्जी सरकार के दौरान सरेआम हत्या आम थी। वहीं अब क्यूंकि बंगाल में Suvendu Adhikari मुख्यमंत्री बन गए है, तो उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि  सुभेंदु राज्य को कैसे संभालते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 10, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 10, 2026

Thalapathy Vijay

मई 10, 2026

D Sudhakar

मई 10, 2026

Vijay Thalapathy

मई 10, 2026

Mother's Day

मई 10, 2026