---Advertisement---

Sydney Kamlager Dove: क्या मोदी से दुश्मनी डोनाल्ड ट्रंप को पड़ेगी भारी? अमेरिकी सांसद ने राष्ट्रपति की खोल दी पोल; जानें कैसे पीएम मोदी-पुतिन की दोस्ती ने मचाया तहलका

Sydney Kamlager Dove: बीते कुछ महीनों से भारत और अमेरिकी के रिश्तों में खटास नजर आ रही है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 11, 2025 11:32 पूर्वाह्न

Sydney Kamlager Dove
Follow Us
---Advertisement---

Sydney Kamlager-Dove: अमेरिकी राष्ट्रपति अब अपने ही देश में घिरते हुए नजर आ रहे है। दरअसल बीते कुछ महीनों से भारत और अमेरिकी के रिश्तों में खटास नजर आ रही है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अमेरिकी ने वीजा शुल्क बढ़ा दिया, कड़े कानून बना दिए, जिससे सबसे ज्यादा भारतीय प्रभावित होंगे। इसके अलावा भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ भी लगा दिया था। वहीं अब अमेरिकी सांसद सिडनी कामलागर-डोव ने पीएम मोदी और पुतिन की फोटो दिखाकर डोनाल्ड ट्रंप की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रति ट्रंप की नीति को केवल “अपना ही पैर काटकर अपना ही नुकसान करना” है। जिसके बाद सवाल यह उठ रहा है कि क्या मोदी से दुश्मनी ट्रंप को भारी पड़ने वाली है।

अमेरिकी सांसद Sydney Kamlager-Dove ने डोनाल्ड ट्रंप को दिखाया आईना

मालूम हो कि हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन भारत आए थे। जहां दोनों की कार सेल्फी तेजी से वायरल हुई थी। वहीं अब इसका मुद्दा तेजी से उठा रहा है। दरअसल अमेरिकी सांसद सिडनी कामलागर-डोव ने कहा कि “भारत के प्रति ट्रंप की नीतियों को केवल ‘अपना ही पैर काटकर खुद को नुकसान पहुँचाना’ ही कहा जा सकता है,

और इससे हमारे दोनों देशों के बीच रणनीतिक विश्वास और आपसी समझ को वास्तविक और स्थायी क्षति पहुँच रही है। एक दबावपूर्ण साझेदार होने की कीमत चुकानी पड़ती है, और यह पोस्टर हज़ारों शब्दों के बराबर है”। बता दें कि इस वीडियो को रोहित शर्मा नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।

क्या मोदी से दुश्मनी डोनाल्ड ट्रंप को पड़ेगी भारी?

गौरतलब है कि जब से डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति की गद्दी संभाली है। भारत और अमेरिका के रिश्तें में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पहले ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया। फिर एच-1 बी वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया। इसके अलावा वह लगातार रूस से तेल खरीदने पर आपत्ति जता रहे है। हालांकि भारत ने भी यह साफ कर दिया है कि वह अपनी हितो की रक्षा सबसे पहले करेगा। वहीं जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आए तो पीएम मोदी ने उनका जोरदार स्वागत किया, जो दुनिया के लिए एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026