---Advertisement---

Tamil Nadu Elections 2026: DMK की बादशाहत या विजय देंगे चकमा? AIADMK की सत्ता में वापसी के प्रयासों के बीच आया चौंकाने वाला सर्वे

Tamil Nadu Elections 2026: पोल ट्रैकर और लोक पोल नामक दो सर्वे एजेंसियों की ओर से तमिलनाडु से जुड़ा रिपोर्ट पेश किया गया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान है। एआईएडीएमके गठबंधन नंबर दो पर है। वहीं एक्टर विजय की टीवीके तीसरे नंबर पर जा सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 4, 2026 5:31 अपराह्न

Tamil Nadu Elections 2026
Follow Us
---Advertisement---

Tamil Nadu Elections 2026: दक्षिण का किला फतह करने के लिए सियासी घमासान का दौर जारी है। यहां बात तमिलनाडु के संदर्भ में हो रही है जहां 23 अप्रैल को राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। तमिलानाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या डीएमके गठबंधन सूबे की सत्ता में फिर वापसी कर अपनी बादशाहत कामयाब रखेगा?

या एक्टर विजय की टीवीके लोगों को चकमा देगी? इससे इतर एआईएडीएमके की सत्ता में वापसी की कोशिशें भी सवालों में हैं। इसी बीच दो सर्वे रिपोर्ट सामने आए हैं जिसको लेकर तमिलनाडु की सियासी में हलचल है। आइए इस सर्वे रिपोर्ट का जिक्र करते हुए बताते हैं कि तमिलनाडु की सियासत का संभावित रुझान क्या है। साथ ही हालिया समीकरण पर भी चर्चा करते हैं।

चुनावी प्रचार-प्रसार के बीच सामने आए चौंकाने वाले सर्वे रिपोर्ट

दो एजेंसियों ने सर्वे कर तमिलनाडु की हालिया सियासी स्थिति की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। सर्वे रिपोर्ट में डीएमके गठबंधन को तगड़ी बढ़त दी गई है।

पोल ट्रैकर की ओर से जारी सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल डीएमके अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे है। डीएमके को 234 में से 172-178 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। एआईएडीएमके 46-52 सीटें जीत सकती है। वहीं एक्टर विजय की टीवीके 19.2 फीसदी वोट के साथ 6-12 सीट जीत सकती है। अन्य के खाते में शून्य सीट जाने के अनुमान हैं। ये आंकड़े पोल ट्रैकर सर्वे एजेंसी की ओर से साझा किए गए हैं।

लोक पोल नामक सर्वे एजेंसी ने भी सर्वे जारी कर डीएमके गठबंधन को तगड़ी बढ़त मिलती दिखाई है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक डीएमके गठबंधन 40.1 फीसदी वोट के साथ 181-189 सीटो जीत सकती है। एआईएडीएमके के 29 फीसदी वोट शेयर के साथ 38-42 सीट जीतने के अनुमान हैं। टीवीके 23.9 फीसदी वोट शेयर के साथ 8-10 सीटें जीत सकती है। अन्य को शून्य सीट मिलता नजर आ रहा है। ये आंकड़े सर्वे रिपोर्ट के आधार पर हैं।

ऐसे में दोनों सर्वे रिपोर्ट की मानें तो तमिलनाडु में फिर डीएमके की बादशाहत कायम नजर आ सकती है। हालांकि, वास्तविक परिणाम क्या होगा ये 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की घोषणा के साथ ही स्पष्ट होगा।

त्रिकोणीय समीकरण बनाने की कोशिश में एक्टर विजय!

दक्षिण की राजनीति पर नजर रखने वालों की मानें तो तमिलनाडु में सीधी टक्कर डीएमके और एआईएडीएमके गठबंधन के बीच नजर आ रही है। हालांकि, एक्टर विजय की टीवीके त्रिकोणीय समीकरण बनाने की जुगत में है। विजय युवा मतदाताओं के साथ फर्स्ट टाइम वोटर्स को साधते नजर आ रहे हैं। महिलाएं भी उनके साथ जुड़ सकती हैं। यही वजह है कि दोनों सर्वे रिपोर्ट में टीवीके को क्रमश: 19.2 और 23.9 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

यदि ऐसा होता है तो ये एआईएडीएमके गठबंधन के लिए झटका साबित होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जो मतदाता एक्टर विजय से प्रभावित होकर टीवीके से जुड़ रहे हैं वे एआईएडीएमके के कोर वोटर्स भी रहे हैं। हालांकि, अंदरुनी कलह से जूझ रही पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से मतदाताओं का रुझान कम हुआ है। यही वजह है कि सीधी टक्कर के बीच त्रिकोणीय लड़ाई के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। अंतिम नतीजे क्या होंगे ये 4 मई को चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 10, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 10, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Sharad Pawar

जुलाई 10, 2026