Vijay Thalapathy: तमिलनाडु में नतीजे जारी हो चुके है लेकिन सियासी बवाल मचा हुआ है। मालूम हो कि Vijay Thalapathy की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 107 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि अभी भी सरकार बनाने को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
दरअसल टीवीके के पास अभी 112 विधायकों के हस्ताक्षर है, लेकिन बहुमत के लिए कुल 118 विधायकों के हस्ताक्षर चाहिए, जिसकी वजह से राज्यपाल ने विजय को दो बार वापस भेज दिया और उनसे आग्रह किया कि कुल 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर आएं। वहीं अब डीएमके और एआईडीएमके ने भी मोर्चा संभाल लिया है, जिसकी वजह से Vijay Thalapathy ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर डीएमके या एआईडीएमके कुछ करती है तो उनके सभी 107 विधायक इस्तीफा दे देंगे।
क्या टीवीके के सभी विधायक देंगे इस्तीफा
चूंकि तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ है, पहली बार में ही Vijay Thalapathy ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि इस चुनाव में उनको कुल 107 सीटें मिली है, जो अपने आप में ही किसी कीर्तिमान से कम नहीं है। हालांकि डीएमके और एआईडीएमके एक साथ मिलकर सरकार बनाने की सोच रही है।
3 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में DMK को 59 सीटें मिलीं, जबकि AIADMK 47 सीटें जीतने में कामयाब रही। यही कारण है कि लगातार विजय राज्यपाल को 112 विधायकों के हस्ताक्षर दे रहे है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 का है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि टीवीके प्रमुख ने साफ कहा है कि अगर दोनों पार्टियां किसी प्रकार की साजिश करते है तो उनके सभी 107 विधायक इस्तीफा दे देंगे।
क्या होगा Vijay Thalapathy का अगल कदम?
राजनीतिक जानकारों के अनुसार आने वाले कुछ दिन तमिलनाडु की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं। यदि टीवीके के भीतर कोई बड़ा फैसला लिया जाता है तो उसका असर पूरे राज्य की राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।
फिलहाल सभी की नजरें Vijay के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। क्या टीवीके में बड़ा बदलाव होगा या यह सिर्फ राजनीतिक अफवाह है, इसका जवाब आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा। इसके अलावा यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या डीएमके और एआईडीएमके सभी मतभेद भुलाकर एक साथ आ जाएंगे।






