Thalapathy Vijay: दक्षिण की सियासत में उठा-पटक का दौर लगातार जारी है। चेन्नई में स्थित राजभवन में मुलाकात की कई दौर चली है। बावजूद इसके नई सरकार के गठन पर सस्पेंस बरकरार है। एक क्षण को लगा कि थलापति विजय की ताजपोशी हो जाएगी। इसके ठीक बाद दो सहयोगी दल IUML और AMMK ने अपना समर्थन वापस लेकर टीवीके की सरकार बनने से रोक दिया। थलापति विजय दो-तीन दिनों के अंदर राज्यपाल आरवी अर्लेकर से तीन बार मिल चुके हैं। हालांकि, उनके पास बहुमत न होने के कारण नई सरकार का गठन नहीं हो रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा तमिलनाडु में आगे क्या होता है।
राजभवन में Thalapathy Vijay और गवर्नर के बीच मुलाकात के बाद सरकार के गठन पर सस्पेंस!
चेन्नई में स्थित राजभवन में थलापति विजय ने राज्यपाल आरवी अर्लेकर से तीन बार मुलाकात की है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम आने के दिन ही विजय गवर्नर से मिले थे। हालांकि, बहुमत के अभाव में वे चूक गए। इसके बाद फिर कांग्रेस व अन्य कुछ दलों का समर्थन सामने आया। टीवीके के 107, कांग्रेस के 5 व अन्य कुछ दलों के विधायकों का समर्थन लेकर थलापति विजय फिर राज्यपाल से मिले हैं। इसके बाद IUML और AMMK के दो विधायकों ने टीवीके से समर्थन वापस ले लिया। यही वजह है कि राजभवन में चली तमाम गतिविधियों के बाद भी नई सरकार के गठन पर सस्पेंस बरकरार है।
ताजपोशी से चूक रहे एक्टर विजय के लिए आगे क्या?
वर्तमान के समीकरण को देखें तो थलापति विजय की टीवीके राज्य की सबसे बड़ी दल होने के बावजूद नई सरकार बनाने के लिए जद्दोजहद़ कर रही है। एक्टर विजय खुद सीएम बनने से चूकते नजर आ रहे हैं। चुनावी नतीजों की घोषणा के बाद उनका लगातार राजभवन जाना और राज्यपाल से मुलाकात सूबे में उठा-पटक को दर्शाता है। विजय की पार्टी नई सरकार के गठन को लेकर प्रयासरत है। हालांकि, उनका सियासी दांव-पेंच सफल नहीं होता नजर आ रहा है। डीएमके, एआईएडीएमके पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि तमिलनाडु में किसकी सरकार बनती है।
