---Advertisement---

Umesh Pal Case: और पलटने से बाल-बाल बची माफिया अतीक की गाड़ी! MP के शिवपुरी में हुआ ये हादसा

गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जा रहे माफिया अतीक की गाड़ी आज एमपी के शिवपुरी में बाल-बाल बची। इसके बाद काफिले को थोड़ी देर के लिए रोका गया। उसके बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। बता दें यूपी एसटीएफ और यूपी पुलिस की कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में 28 मार्च को पेशी के लिए ला रही है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 27, 2023 3:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Umesh Pal Case: गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जा रहे माफिया अतीक की गाड़ी आज एमपी के शिवपुरी में बाल-बाल बची। इसके बाद काफिले को थोड़ी देर के लिए रोका गया। उसके बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। बता दें यूपी एसटीएफ और यूपी पुलिस की कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में 28 मार्च को पेशी के लिए ला रही है। पुलिस की एक टीम सोमवार सुबह यूपी की सीमा में दाखिल हो गई। इसके आज शाम प्रयागराज पहुंच जाने की संभावना है। बता दें कल शाम 6 बजे ही यूपी पुलिस और एसटीएफ की 45 सदस्यीय जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके भारी सुरक्षा के बीच साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी।

जानें क्या है पूरी घटना

बता दें कुख्यात गैंगस्टर माफिया अतीक अहमद को यूपी पुलिस और यूपी एसटीएफ की एक टीम साबरमती जेल गुजरात से प्रयागराज के लिए लेकर आ रही है। इस बीच काफिले में अतीक को लेकर आ रही वैन के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आज सुबह जैसे ही अतीक को ला रहे पुलिस का काफिला एमपी के शिवपुरी चेकपोस्ट से गुजरा वैसे एक गाय अचानक काफिले के बीच में आ गई और जिस गाड़ी में अतीक अहमद था उसी वैन से टकरा गई। जिससे उस गाय की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन माफिया डॉन अतीक की गाड़ी पलटते-पलटते बच गई। इसके बाद काफिले को कुछ देर के लिए रोका गया। इसके बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो गया।

इसे भी पढ़ें:MP Politics: मध्य प्रदेश में Congress को बड़ा झटका, BJP ने दिग्विजय सिंह के गढ़ में की सेंधमारी

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026