---Advertisement---

Abhishek Sharma की जबरदस्त बैटिंग के बाद मेंटर युवराज सिंह ने तारीफ में बांधे पुल; बोले- ‘बहुत बढ़िया खेले अभिषेक सर!’

Abhishek Sharma: एसआरएच के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धाकड़ बैटिंग की। इससे दिल्ली की टीम 47 रनों से मैच हार गई। युवराज सिंह ने युवा बैटर की जमकर तारीफ की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 22, 2026 10:42 पूर्वाह्न

Abhishek Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा नाम तो सुना ही होगा! अगर नहीं सुना, तो आप क्रिकेट की दुनिया से अंजान हैं। जी हां, बीते दिन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में युवा बैटर का तूफान आया, जिसमें डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स उड़ गई। आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियम लीग अब रोमांच का दूसरा नाम बन चुका है। एसआरएच मतलब सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ ओपनर ने जिस तरह से दिल्ली के खिलाफ बैटिंग की, उससे हर क्रिकेट फैन खुशी से झूम उठा। ऐसे में भारत के पूर्व बैटर युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज की दिल खोलकर तारीफ की।

अभिषेक शर्मा की धांसू पारी के फैन हुए पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी

मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स समेत पूरे देश ने एक बार फिर से अभिषेक शर्मा की काबिलियत देखी। युवा बैटर ने दिल्ली के गेंदबाजों की ऐसी धज्जियां उड़ाईं कि हर बॉलर अपना मुंह छुपाना चाहता था। एसआरएच के बल्लेबाज ने 68 गेंदों में 135 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 सिक्स और 10 चौंके निकले। इसके साथ ही अभिषेक ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा सबसे अधिक स्कोर बनाया। उनका हाईएस्ट स्कोर 141 रन पंजाब किंग्स के खिलाफ था, जो कि हैदराबाद में ही 2025 में बना था। इस ताबड़तोड़ इनिंग के बाद भारत के पूर्व विश्वकप विजेता खिलाड़ी युवराज सिंह ने तारीफ में लंबे-चौड़े पुल बांधते हुए कहा, ‘बल्ले को अपना काम करने दो! हर दिन बेहतर होते जा रहे हो बहुत बढ़िया खेले, अभिषेक सर! इसी प्रक्रिया को जारी रखो।’

अभिषेक शर्मा को खतरनाक बैटिंग के लिए मिला ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड

वहीं, मुकाबले की बात करें, तो डीसी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। ऐसे में हैदराबाद अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। ऐसे में अभिषेक शर्मा की धाकड़ 135 रनों की नॉट आउट पारी की बदौलत एसआरएच ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 242 रन बना दिए। ऐसे में दिल्ली के सभी गेंदबाजों की जमकर धुलाई हुई, जिसमें पार्ट टाइमर ऑफ स्पिनर नीतीश राणा ने 4 ओवरों में 55 रन दे दिए। इसके बाद विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम सटीक तरीके से लक्ष्य को हासिल नहीं सकी और 20 ओवरों में सिर्फ 195 रन ही बना सकी। इसके साथ ही एसआरएच ने 47 रनों से यह मैच जीत लिया। ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का खिताब अभिषेक शर्मा को दिया गया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

Mamata Banerjee

जून 8, 2026