---Advertisement---

PAK vs AFG : पाकिस्तान को हराकर शाहरुख के गाने पर झूमे अफगान प्लेयर्स, देखें वीडियो

PAK vs AFG : वर्ल्ड कप 2023 के 22 वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराकर जीत दर्ज़ की। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर पाकिस्तान पर ओडीआई वर्ल्ड कप में पहली बार जीत हासिल की। अफगानिस्तान की इस जीत से टीम खिलाड़ियों सहित पूरे अफगानिस्तान में खुशी का माहौल है। जीत ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 24, 2023 5:26 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

PAK vs AFG : वर्ल्ड कप 2023 के 22 वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराकर जीत दर्ज़ की। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर पाकिस्तान पर ओडीआई वर्ल्ड कप में पहली बार जीत हासिल की। अफगानिस्तान की इस जीत से टीम खिलाड़ियों सहित पूरे अफगानिस्तान में खुशी का माहौल है। जीत के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया, उनके सेलिब्रेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जीत के बाद पहले तो राशिद खान ने इरफ़ान पठान के साथ जीत की खुशी मनाते हुए डांस किया। उसके बाद बस में ट्रैवल करते हुए अफगानिस्तान टीम शाहरुख खान के गाने पर थिरके। खिलाड़ियों ने ‘लुंगी डांस’ गाने पर जमकर डांस किया। उनकी ये खुशी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान को हराया। अफगान खिलाड़ियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इरफान के साथ थिरके राशिद

अफगानिस्तान की इस जीत से उनके खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए। इतना ही नहीं भारतीय फैंस भी अफगानिस्तान की जीत से खुश हुए। अफगानिस्तान से जीत के बाद राशिद खान और इरफान पठान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पाकिस्तान को हारने के बाद राशिद खान बेहत खुश नजर आए। उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के साथ अपनी खुशी को जाहिर करते हुए डांस किया।

बराबरी पर आए पाक-अफगान

PAK vs AFG मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए। वहीं जवाबी पारी में अफगानिस्तान ने 49 ओवर में 286 रन बनाकर जीत हासिल की। पाकिस्तान को हराकर अफगानिस्तान पाकिस्तान की बराबरी पर आ गया है। अफगानिस्तान ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में पॉइंट्स टेबल पर 2 जीत से 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं पाकिस्तान भी 2 जीत और 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026