---Advertisement---

PAK vs AFG : अफ़ग़ानिस्तान ने रचा इतिहास, सबसे बड़े उलटफेर में पाकिस्तान को 8 विकेट से धोया

PAK vs AFG : ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का 22 वा मुकाबला आज पाकिस्तान और अफगसितान के खिलाफ खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने बड़ी जीत हासिल की। इस सबसे बड़े उलटफेर में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को हराया। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 23, 2023 10:32 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

PAK vs AFG : ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का 22 वा मुकाबला आज पाकिस्तान और अफगसितान के खिलाफ खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने बड़ी जीत हासिल की। इस सबसे बड़े उलटफेर में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेलते हुए 92 गेंदों पर 74 बटोरे। अफगानिस्तान की ओर से एन अहमद ने 10 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

गुरबाज-ज़बरान की तूफानी पारी

283 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 49 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 286 रन से जीत हासिल की। अफगानिस्तान के दोनों ही ओपनर गुरबाज और जबरन की जोड़ी ने अफगानिस्तान को अच्छी शुरआत दिलाई। गुरबाज ने 65 तो वहीं जबरान ने 87 रन जोड़े। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रहमत शाह ने 84 गेंदों पर नाबाद 77 रन की पारी खेली। इनके अलावा हसमतुल्लाह अफरीदी ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 48 रन की पारी खेली।

बराबरी पर आए पाक-अफगान

पाकिस्तान को हराकर अफगानिस्तान पाकिस्तान की बराबरी पर आ गया है। अफगानिस्तान ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में पॉइंट्स टेबल पर 2 जीत से 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं पाकिस्तान भी 2 जीत और 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026