---Advertisement---

27 साल के लंबे इंतजार के बाद इस महिला खिलाड़ी को WPL 2023 में मिला मौका, शानदार गेंदबाजी कर मुंबई को बना दिया विनर

WPL में अपने शानदार गेंदबाजी के दम पर साइका इशाक ने सबको चौका दिया है। बता दें कि साइका इशाक ने शनिवार को 3.1 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 5, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

WPL 2023: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच महिला प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 143 रनों से गुजरात के टीम को मात दी। ऐसे में इस मैच के दौरान कई अनोखे रिकॉर्ड भी बने। मुंबई इंडियंस ने पहले तो बल्लेबाजी करके सबको चौंका दिया फिर गेंदबाजी देखकर लोग दंग रह गए। मुंबई की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत ने जहां जमकर बल्लेबाजी की। वहीं साइक इशाक की गेंदबाजी ने गुजरात जायंट्स की टीम को बांध कर रख दिया। ऐसे में लोग अब यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर साइका इशाक कौन हैं और क्रिकेट में उनका करियर कैसा रहा है।

WPL में शानदार गेंदबाजी

साइका इशाक को अभी भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन उन्होंने अपने शानदार गेंदबाजी के दम पर WPL में सबको चौका दिया। बता दें कि साइक इशाक बाए हाथ से स्पिन गेंदबाजी करती हैं। शनिवार को खेले गए महिला प्रीमियर के मुकबले में उन्होंने शानदार तरीके से गेंदबाजी करके चार विकेट झटके। WPL के पहले मुकाबले में उन्होंने 3.1 ओवर गेंदबाजी की और गुजरात जायंट्स की टीम के 4 धुरंधर बल्लेबाजों को चलता कर दिया। इन तीन ओवर में गेंदबाज साइक इशाक ने मात्र 11 रन दिए, जिसमें से एक ओवर मेडन भी फेंका।

Also Read: GAUTAM GAMBHIR ने MR. 360 को किया जमकर ट्रोल कहा – ‘डी विलियर्स सिर्फ अपने लिए खेले, एक टाइटल नहीं जीता’

आखिर कौन है साइका इशाक

साइक इशाक 27 की हैं लेकिन उन्हें भारतीय टीम में एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला है। साइका इशाक मुख्यत बंगाल की रहने वाली हैं। बंगाल के घरेलू मैचों में उनके प्रदर्शन को देखकर WPL में खेलने का मौका मिला। पहले ही मैच में शानदार तरीके से गेंदबाजी करके टीम के सेलेक्टर्स को उन्होंने हैरान कर दिया।

Also Read: WPL 2023: कल से शुरू होगा महिला क्रिकेट का नया दौर, क्रिकेट महाकुंभ से पहले जान ले पांचों टीमों का पूरा स्क्वाड

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026