---Advertisement---

स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद Chetan Sharma पर गिरी गाज, चयन समिति के अध्यक्ष पद से देना पड़ा इस्तीफा

Chetan Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा उन्होंने अपने ऊपर हुए स्टिंग ऑपरेशन के बाद दिया है। चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के दौरान भारतीय टीम और खिलाड़ियों से जुड़े कई तरह के खुलासे किए थे। इन खुलासों के बाद वह कई ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 17, 2023 1:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chetan Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा उन्होंने अपने ऊपर हुए स्टिंग ऑपरेशन के बाद दिया है। चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के दौरान भारतीय टीम और खिलाड़ियों से जुड़े कई तरह के खुलासे किए थे। इन खुलासों के बाद वह कई अन्य विवादों में भी घिरते हुए नजर आ रहे थे। ऐसे में उन्हें शुक्रवार को भारतीय पुरुष टीम के चयन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। यह इस्तीफा चेतन शर्मा की तरफ से बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा गया है और अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक उनका यह इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है।

आखिर क्या है पूरा मामला ?

एक निजी न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान चेतन शर्मा ने पूर्व कप्तान विराट कोहली और सौरव गांगुली से जुड़े कई तरह के खुलासे किए थे। इस स्टिंग ऑपरेशन के दौरान उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम के कई बड़े खिलाड़ी इंजेक्शन लेकर मैच खलते हैं। यह इंजेक्शन किसी भी तरह का पेन किलर नहीं होता है। यह इंजेक्शन फिटनेस को सही रखने के लिए लिया जाता है। वहीं इन इंजेक्शन में ऐसी दवा मिली होती है, जो डोप टेस्ट को नहीं पकड़ पाती है।

Also Read: इस भारतीय स्टार खिलाड़ी पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने की 8 लोगों पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

अधूरा रह गया Chetan Sharma का यह कार्यकाल

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रहे चेतन शर्मा का बतौर चयन समिति के अध्यक्ष पद यह दूसरा कार्यकाल था। इससे पहले भी वह टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से भी पद से हटाए गए थे। लेकिन कुछ समय के बाद उन्हें चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी फिर से दे दी गई थी। ऐसे में चेतन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद यह माना जा रहा है कि जल्द ही बीसीसीआई नए अध्यक्ष का चुनाव करेगी।

Also Read: PSL 2023: लाइव मैच में आग बबूला हुए Mohammad Amir, कप्तान Babar Azam की तरफ गुस्से में फेंकी गेंद, देखें चौंकाने वाला Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026