---Advertisement---

Ajinkya Rahane: IPL हिस्ट्री में कभी ऐसा नहीं हुआ, KKR अभी तक नहीं ढूंढ सकी सही टीम कॉम्बिनेशन तो पूर्व भारतीय कोच ने कप्तान को दी यह नसीहत

Ajinkya Rahane: केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पा रहे हैं। ऐसे में भारत के पूर्व कोच ने केकेआर कैप्टन को खास सलाह दी है। सीएसके ने मुकाबला 32 रनों से जीत लिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 15, 2026 10:53 पूर्वाह्न

Ajinkya Rahane
Follow Us
---Advertisement---

Ajinkya Rahane: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे निचले पायदान पर केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है। इस स्थिति से केकेआर के फैन्स को झटका लग सकता है। मगर यह सच है कि इस सीजन में अभी तक 3 बार की आईपीएल विजेता टीम ने कोई भी मुकाबला नहीं जीता है। यही वजह है कि टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे आलोचकों के निशाने पर बने हुए हैं। मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके और केकेआर का मैच खेला गया। इस मुकाबले को सीएसके ने 32 रनों से जीत लिया। ऐसे में कप्तान रहाणे को पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने खास सलाह दी है।

अजिंक्य रहाणे बोले- ‘हमें कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं’

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री के साथ बातचीत में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘बल्ले से कोई खास मोमेंटम नहीं मिला। शुरुआत में, हमारी बैटिंग के दौरान, पावरप्ले में हमें सिर्फ 36 या 37 रन ही मिले, मुझे लगा कि यह बहुत जरूरी था। स्पिनर्स को हिट करने का बीच का दौर थोड़ा मुश्किल था, लेकिन उसके अलावा, विकेट बहुत अच्छा था।’

केकेआर के कैप्टन ने आगे कहा, ‘हमें ड्रेसिंग रूम में बैठकर टीम के कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना होगा। हमें कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। कभी-कभी, अगर नतीजे आपके पक्ष में आ रहे हों, तो आप खिलाड़ियों का साथ देते हैं और सब ठीक रहता है। लेकिन अगर नतीजे आपके पक्ष में नहीं आ रहे हैं, तो आपको टीम के कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना पड़ता है। लेकिन इसके अलावा, मेरा मानना ​​है कि यह सब सकारात्मक रहने और अपना मनोबल ऊंचा रखने के बारे में है।’

अजिंक्य रहाणे को रवि शास्त्री ने दी यह खास सलाह

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी रवि शास्त्री ने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को कहा, ‘बस धैर्य रखें, और उम्मीद है कि आप सही कॉम्बिनेशन बना पाएंगे। वहीं, मुकाबले की बात करें, तो केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय लिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इस दौरान संजू सैमसन ने 48 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा, अन्य बैटर्स की छोटी-छोटी पारियों की बदौलत ही केकेआर को अच्छा टारगेट मिल सका।

वहीं, केकेआर लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम की शुरुआत काफी खराब रही। केकेआर के फिन एलेन जल्दी आउट हो गए, जिसके बाद टीम को लगातार विकेट के झटके लगते रहे। इस तरह से केकेआर की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 160 रन ही बना सकी। इस सीजन में केकेआर ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 मैचों में हार मिली है और एक मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हुआ। ऐसे में केकेआर 1 अंक के साथ आईपीएल 2026 की प्वॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर मौजूद है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

MK Stalin

अप्रैल 15, 2026

Amravati News

अप्रैल 15, 2026

MP Board 10th, 12th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Donald Trump

अप्रैल 15, 2026