---Advertisement---

Praful Hinge का ड्रीम डेब्यू, IPL के इतिहास में कायम किया नायाब रिकॉर्ड; घातक गेंदबाजी से ध्वस्त किया रॉयल्स का अभेद किला

Praful Hinge: एसआरएच के पेस बॉलर प्रफुल हिंगे ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स का किला ढहा दिया और 4 बैटर्स को आउट किया। ऐसे में एसआरएच को इस सीजन में दूसरी जीत हासिल हुई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 14, 2026 10:47 पूर्वाह्न

Praful Hinge
Follow Us
---Advertisement---

Praful Hinge: आईपीएल 2026 में क्रिकेट प्रेमियों ने कई खिलाड़ियों के डेब्यू होते हुए देखे, मगर सोमवार को जिस तरह से प्रफुल हिंगे ने डेब्यू किया। उसे जल्दी भूल पाना काफी कठिन है। एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद ने घरेलू क्रिकेट के ऐसे खिलाड़ी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मौका दिया, जिसका नाम अब हर शख्स पूछ रहा है। इस आईपीएल में अभी तक आरआर राजस्थान रॉयल्स की टीम हारी नहीं थी, मगर उसे भी सोमवार को हार का मुंह देखना पड़ा। इस खिलाड़ी ने ऐसी घातक गेंदबाजी की, जिसकी वजह से रॉयल्स का किला पूरी तरह से ढह गया।

प्रफुल हिंगे के आगे आरआर के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने आरआर की बैटिंग को हिलाकर रख दिया। पेस बॉलर ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर वंडर किड यानी वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक मतलब शून्य पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने उसी ओवर में ध्रुव जुरेल को जीरो पर और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को भी शून्य के स्कोर पर चलता किया, जिससे RR का स्कोर पहले ही ओवर में 1/3 हो गया। इस तरह से आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले प्रफुल हिंगे सबसे शानदार गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने पहले ही ओवर में 3 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने 4 ओवरों में 34 रन खर्च किए और 4 विकेट हासिल किए।

प्रफुल हिंगे को शानदार बॉलिंग के लिए मिला ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का खिताब

वहीं, मुकाबले की बात करें, तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया था। ऐसे में एसआरएच पहले बल्लेबाजी करने उतरी। एसआरएच के ओपनर अभिषेक शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए और जीरो के स्कोर पर आउट हो गए। वहीं, कप्तान ईशान किशन ने 44 बॉलों में 91 रनों की शानदार पारी खेली। साथ ही हेनरिक क्लासेन ने 40 रनों का योगदान दिया। इस तरह से एसआरएच ने 6 विकेट खोकर 216 रन बना दिए।

वहीं, 217 रनों का पीछा करने उतरी आरआर की शुरुआत काफी खराब रही। प्रफुल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में आरआर की कमर तोड़ दी। अपनी घातक गेंदबाजी से आरआर के बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया। अंत में आरआर की पूरी टीम 159 रनों पर ढेर हो गई। इसके साथ ही एसआरएच की टीम 57 रन मैच जीत गई। प्रफुल हिंगे को ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का खिताब दिया गया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 June 2026

जून 12, 2026

Abhijeet Dipke

जून 12, 2026

कल का मौसम 13 June 2026

जून 12, 2026

Anurag Dhanda

जून 12, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 12, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 12, 2026