---Advertisement---

Arab Club Champions Cup में दिखा अद्भुत नजारा, इस स्टार खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेने की लगी होड़

Arab Club Champions Cup 2023: इन दिनों अरब क्लब चैंपियंस कप के मैच खेले जा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल में खेले गए मैच में अल नासेर क्लब ने मोरक्कन क्लब राजा कैसाब्लांका पर जीत दर्ज कर कई सालों में पहली बार सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया हैं। आपको बता दें कि इस ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 7, 2023 9:03 अपराह्न

ronaldo..
Follow Us
---Advertisement---

Arab Club Champions Cup 2023: इन दिनों अरब क्लब चैंपियंस कप के मैच खेले जा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल में खेले गए मैच में अल नासेर क्लब ने मोरक्कन क्लब राजा कैसाब्लांका पर जीत दर्ज कर कई सालों में पहली बार सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया हैं। आपको बता दें कि इस मैच के बाद कैसाब्लांका के खिलाड़ी रोनाल्डो के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिए और उन्होंने रोनाल्डो के आने तक का वेट किया।

सेल्फी लेने के लिये कैसाब्लांका के प्लेयर्स में लगी होड़

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टिआनो रोनाल्डो किसी नाम के परिचय के मोहताज नहीं हैं। आपको बता दें कि हाल में अरब क्लब चैंपियंस कप के दौरान सऊदी क्लब अल नासेर ने मोरक्को के क्लब राजा कैसाब्लांका पर 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। हालांकि क्लब को मैच हारने का गम जरूर रहा पर सबसे अच्छी चीज जो दिखी वह यह की कैसाब्लांका के प्लेयर्स ने इस दौरान स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो के आने तक का वेट किया। कैसाब्लांका के प्लेयर्स मैच के बाद रुके रहें और रोनाल्डो के आते ही उन्होंने उनके साथ सेल्फी लिए। आपको बता दें कि इस वीडियो को कालीजय नामक ट्विटर यूजर ने शेयर किया हैं।

अल नासेर को जीत दिलाने में रोनाल्डो ने किया पहला गोल

आपको बता दें कि अरब क्लब चैंपियंस कप टीम के सेमीफाइनल में अल नासेर को पहुंचाने में रोनाल्डो का सबसे अहम् योगदान रहा। इस दौरान उन्होंने मैच के 19 वे मिनट में ही गोल दाग कर टीम की बढ़त को 1-0 कर दिया। इसके बाद सऊदी क्लब के खिलाड़ी अल घानो और सेखो फोफाना ने टीम के लिए गोल दागकर बढ़त को 3-0 कर दिया।

रोनाल्डो हैं रिकॉर्डों के किंग

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टिआनो रोनाल्डो फुटबाल जगत के बेताज बादशाह हैं। रोनाल्डो ने यूरोपियन चैंपियंस लीग में खेलते हुए कुल 140 गोल दागे हैं। रोनाल्डो को 5 बार फुटबॉल के प्रतिष्ठित प्राइज बैलन डी ऒर से सम्मानित किया जा चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026