---Advertisement---

Asia Cup 2023: श्रीलंका से मिली हार के बाद इस पाक क्रिकेटर ने कुछ यूं बयां किया अपना दर्द , बोला हमने इस डिपार्टमेंट में खराब खेल दिखाया

Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि अंत के ओवरों में उन्होंने अपने बेस्ट बॉलर्स से गेंदबाजी करवाई। श्रीलंका ने इस मैच को 2 विकेटों से अपने नाम कर लिया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 15, 2023 11:54 पूर्वाह्न

pak vs sri
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। आपको बता दें कि श्रीलंका के जीत के हीरो रहे कुसाल मेंडिस जिन्होंने 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अब जाकर बाबर आजम ने हार के बाद कुछ ऐसा कह दिया है।

हार के बाद निराश नजर आये बाबर

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस हार से काफी निराश नजर आये। उन्होंने कहा की हमने दोनों ही डिपार्टमेंट में अच्छा काम नहीं किया। बाबर ने हार के बाद कहा कि, “अंत में हमने अपने अच्छे गेंदबाजों से गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और जमान खान इसपर खड़े भी उतरे पर श्रीलंका की टीम ने अच्छा खेल दिखाया और वह फाइनल खेलने की हकदार है।” आपको बता दें कि जमान खान को पाकिस्तान की वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया था।

श्रीलंका 12 वीं बार फाइनल में पहुंचा

आपको बता दें कि कल यानी 14 सितम्बर को खेले गए एशिया कप के सुपर 4 मैच में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को पराजित कर 12 वीं बार फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। श्रीलंका ने इसी के साथ 2004 के बाद पहली बार लगातार खिताब जीतने की अपनी उम्मीदों को भी कायम रखा है। श्रीलंका की टीम ने साल 2022 में यूएई में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान की टीम को हराकर 6 ठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। एशिया कप के अब तक हुए एडिशन्स में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026