---Advertisement---

Asia Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ब्रैड हॉग हुए विराट के मुरीद, कहा अन्य टीमों के बन सकते हैं बड़ा खतरा

Asia Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ने विराट कोहली के हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीमों के लिए खतरा बताया है। साथ ही उन्होंने कहा मौजूदा एशिया कप और आगामी वर्ल्ड कप में उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 31, 2023 1:22 अपराह्न

Brad Hogg on Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप आगाज पाकिस्तान और नेपाल के मैच से हो चुका है। पाकिस्तान ने पहले मैच में नेपाल को 238 रनों से पटखनी दे दी है। भारतीय टीम का एशिया कप में पहला मुकाबला पकिस्तान से होना है। ऐसे में कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस मैच पर अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है।

ब्रैड हॉग ने विराट को अन्य टीमों के लिए बताया खतरा

जैसे-जैसे Asia Cup 2023 का कारवां आगे बढ़ेगा मैचों में रोमांच बढ़ता जाएगा। ऐसे सबसे ज्यादा इंतजार भारत और पाकिस्तान के होने वाले महासंग्राम का किया जा रहा है। यह मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। पर इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा विराट मौजूदा एशिया कप और आगामी ICC World Cup 2023 में विपक्षी टीमों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। हॉग ने आगे कहा “टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली ने जो हारिस रउफ को जो छक्का जड़ा था वह क्रिकेट का बेस्ट शॉट था। ” हॉग ने विराट की जमकर तारीफ की है।

अगले कुछ महीनों में विराट का फॉर्म भारत के लिए बेहद खास

आपको बता दें कि विराट कोहली पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं । ऐसे में उनका फॉर्म भारत के लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है क्योंकि मौजूदा एशिया कप विश्व कप के आगाज से ठीक पहले हो रहा है। ऐसे में पूरा देश उम्मीद जतायेगा कि विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म बनी रहे। यूं तो विराट बड़े मैचों में अक्सर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हैं लेकिन इस बार भारतीय टीम से वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदें अन्य टीम की तुलना कई ज्यादा है। इसका कारण है कि अक्टूबर में होने वाले विश्व कप भारतीय सरजमीं पर होना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026