---Advertisement---

ODI World Cup 2023: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप जीतने को लेकर ऐसा क्‍या कहा, जिसे सुन सभी क्रिकेट फैन्‍स झूम उठेंंगे

ODI World Cup 2023: भारत के पूर्व कप्तान और टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वर्ल्ड कप जीतने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि फैंस से ज्यादा ट्रॉफी जीतने के लिए खिलाड़ियों उत्साहित होते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 29, 2023 11:12 पूर्वाह्न

Virat Kohli on winning World Cup
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारतीय टीम इन दिनों एशिया कप की तैयारियों में लगी हुई है। इसके बाद भारतीय टीम के सामने वर्ल्ड कप जीतने की चौनौती होगी। इस साल होने वाला वर्ल्ड भारत के नजरिये से महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि साल 2023 का वर्ल्ड कप भारतीय सरजमीं पर होने है। इसके अलावा भारत काफी समय से किसी भी ICC टूर्नामेंट को जीतने में असफल रही है।

विराट ने वर्ल्ड कप जीतने को लेकर कही बड़ी बात

भारतीय टीम के लिए ये साल काफी महत्वपूर्ण और चुनौतियों से भरा हुआ है। जहां सितंबर के महीने में भारत के सामने एशिया जीतने की चुनौती होगी तो वहीं, अक्टूबर-नवंबर में भारत के सामने विश्व विजेता बनने की चुनौती होने वाली है। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ICC World Cup 2023 जीतने को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कहा ” आपके सामने कोई भी चुनौती हो आपको उसके लिए उत्साहित रहना चाहिए।” विराट ने आगे कहा ” फैंस चहाते हैं कि टीम हर ट्रॉफी जीते है, लेकिन खिलाड़ियों से ज्यादा कोई जीतना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा, “गेम में काफी प्रेशर होता है। फैंस हमेशा कहते हैं कि हम हर कप जीतना चाहते है। मैं कहना चाहूंगा मुझसे ज्यादा नहीं।”

वर्ल्ड कप से पहले भारत के सामने एशिया कप की चुनौती

आपको बता दें कि भारतीय टीम इस Asia Cup की तैयारियों में जुटी हुई है। भारत 2 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। ऐसे में भारत के लिए वर्ल्ड कप से पहले हर मैच काफी महत्वपूर्ण है। टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं ऐसे में उनसे काफी उम्मीदें है कि अपना बेस्ट दें जिससे भारत इन चुनौतियों को पार करके चैंपियन बने।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026