Asia Cup 2023: BCCI ने एशिया कप से पहले लिया ऐतिहासिक फैसला, जो इतने सालों से नहीं हुआ वह अब होगा

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले BCCI ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। दरअसल, BCCI के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पाकिस्तान का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

BCCI accepted Pakistan's invitation

BCCI accepted Pakistan's invitation

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के आगाज से पहले BCCI ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राजीव शुक्ला और अध्यक्ष रॉजर बिन्नी को पकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है।

BCCI ने पाकिस्तान के आमंत्रण को स्वीकार किया

30 अगस्त से आयोजित होने वाला Asia Cup 2023 इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका में हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा। इस दौरान पकिस्तान में एशिया कप के 4 मैच खेले जाएंगे, जबकि बाकी बचे हुए मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से भारत के पदाधिकारियों को पाकिस्तान आकर एशिया कप के मैचों का आनंद उठाने का आमंत्रण मिला था। अब सिलसिले में BCCI ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। दरअसल, BCCI ने अध्यक्ष रॉजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को पाकिस्तान के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। आपको बात दें कि यह दोनों तीन दिन के लिए पाकिस्तान के दौरे पर जाएंगे।

बहुत सालों बाद भारत से कोई पाकिस्तान जाएगा

पिछले कई सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते मतभेद की वजह से दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई। भारत और पाकिस्तान के बीच जितने भी मैच हुए हैं वे या तो एशिया कप में हुए या किसी ICC इवेंट में। इसके अलावा दोनों देशों से काफी सालों से कोई इधर-उधर नहीं गया। पर पिछले कुछ समय में यह दरवाजा खुलता नजर आ रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के एक मंत्री ने भारत का दौरा किया था। इसके PCB ने भी भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने के लिए अपने खिलाड़ियों भारत भेजने का फैसला किया था। अब ऐसे भारत की ओर से BCCI के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पाकिस्तान जाना ऐतिहासिक फैसला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version