Lionel Messi के सुनहरे करियर के वो आखिरी पल जिसे देख पूरी दुनिया रो रही! जानें फुटबॉल के किंग के 3 महारिकॉर्ड

Lionel Messi : अर्जेटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। ब्यूनस आयर्स के मैदान पर जब किंग मेसी अपना आखिरी मैच काफी भावुक करने वाला रहा है। क्योंकि फुटबॉलर के साथ फैंस भी भावुक हो गए।

Lionel Messi

Picture Credit: Google

Lionel Messi: अर्जेटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लिया है। उनका आखिरी मैच काफी भावुक भरा रहा है। ब्यूनस आयर्स के मैदान पर मेसी ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलकर अलविदा कह दिया है। इस दौरान मेसी की आंखों में आंसू थे वहीं, फैंस भी भावुक हो रहे थे। सोशल मीडिया के इन ऐतिहासिक और यादगार पलों के वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे है। लेकिन वो क्लब फुटबॉल में इंटर मियामी के लिए खेलते रहेंगे।

Lionel Messi  ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट के आखिरी पल

अर्जेटीना के महान फुटबॉलर लियोनेस मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से रिटायरमेंट से पहले ब्यूनस आयर्स के ऐतिहासिक एस्टाडियो मोनुमेंटल मैदान पर मैच खेला।  अपने आखिरी मैच में 1 शानदार गोल दागा और 2 असिस्ट के जरिए बेनिन से  अर्जेटीना को जीत दिलाई।

देखें वीडियो 

जैसे ही अर्जेटीना ने जीत दर्ज करी वैसे ही पूरा स्टेडियम मेसी-मेसी के नारों से गूंज उठा। मेसी खुद भावुक हो गए और मैदान पर ही उनकी आंखें नम हो गई। इस पल को वो महसूस कर रहे थे। इस दौरान मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाया और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर को कंधे पर बैठाकर यादगार विदाई दी।

लियोनेस मेसी ने फुटबॉल के इतिहास में 66 असिस्ट किए

इंटरनेशल फुटबॉल से विदाई लेने के बाद उनके द्वारा बनाए गए 3 महारिकॉर्ड्स की काफी चर्चा हो रही है। जिन्हें किसी दूसरे खिलाड़ी के तोड़ना काफी मुश्किल लग रहा है। मेसी के नाम मेन्स अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के इतिहास में 66 असिस्ट यानी पास देने का रिकॉर्ड किया  है।

फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच

आपको बता दें, अर्जेटीना के 39 साल के महान फुटबॉलर मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। इनकी संख्या 33 है। मेसी ने 2022 में अर्जेंटीना राष्ट्रीय टीम को अपनी कप्तानी में पहला फीफा जीताया था। वहीं, साल 2026 में अपनी टीम को फीफा में फाइनल रनरअप तक पहुंचाया है।

मेसी ने दिए सबसे ज्यादा गोल 

मेसी ने फुटबॉलर के तौर पर अपने देश अर्जेटीना को सबसे ज्यादा गोल दिए हैं। मेसी ने अर्जेंटीना राष्ट्रीय टीम के लिए रिकॉर्ड 208 मैच खेले हैं और सबसे अधिक 126 गोल दागे हैं। इंटरनेशल लेवल पर खेला गया ये अनोखा रिकॉर्ड है।

Exit mobile version