---Advertisement---

Asia Cup 2023: इंडिया -पाकिस्तान के सुपर 4 मुकाबले को लेकर एशियाई क्रिकेट कॉउंसिल का आया बड़ा फैसला , फैंस में मची ख़ुशी की लहर

Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में मैच के लिए एक्सट्रा डे रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर 4 मुकाबला 10 सितम्बर को खेला जाएगा।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 8, 2023 10:13 अपराह्न

IND VS PAK 2023 1
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: पाकिस्तान और भारत के बीच एशिया कप 2023 का सुपर 4 का मुकाबला 10 सितम्बर को कोलंबो में खेला जाएगा। आपको बता दें कि कोलंबो में खेले जाने वाले सुपर 4 के मुकाबले के लिए एशियाई क्रिकेट कॉउंसिल ने एक एक्सट्रा डे रखा है।

भारत -पाकिस्तान मैच में रखा गया रिजर्व डे

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर 4 के मुकाबले के लिए एशियाई क्रिकेट कॉउंसिल ने रिज़र्व डे रखा है। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश के आसार दिखने के कारन एक अतिरिक्त दिन रखने की व्यवस्था की गयी है। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 का मुकाबला 10 सितम्बर को कोलंबो में खेला जाएगा। इससे पहले खेले गए ग्रुप मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया था।

फाइनल की राह आसान करने उतरेगी दोनों टीमें

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप के सुपर 4 के मुकाबले में दोनों ही टीमें फाइनल की राह आसान करने मैदान पर उतरेगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिए सुपर 4 का यह पहला मुकाबला होगा जबकि पाकिस्तान की टीम ने अपने पिछले मैच में ही बांग्लादेश को 7 विकेटों से हराया है। ग्रुप मुकाबले की अगर बात करें तो पाकिस्तानी टीम ने जहां ग्रुप में टॉप कर सुपर 4 के लिए क्वालिफाई किया था तो वहीं भारत ने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया है।

एशिया कप के फाइनल में कभी नहीं हुआ भारत पाक मुकाबला

आपको बता दें कि एशिया कप के इतिहास में आजतक भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला नहीं खेला गया है। ऐसे में दोनों ही टीमों की इस बार कोशिश रहेगी की अपने अपने मुकाबले को जीतकर पहली बार फाइनल में एक दूसरे से भिड़ें ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026