---Advertisement---

Asia Cup 2023: पाकिस्तान के सामने होगा हिटमैन का चैलेंज, बेहद शानदार है रिकॉर्ड

Asia Cup 2023: 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में पाकिस्तान के सामने रोहित शर्मा के रूप में बड़ी चुनौती होने वाली है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 25, 2023 1:53 अपराह्न

Rohit Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। ऐसे में पाकिस्तानी टीम के सामने रोहित शर्मा के रूप में बड़ी चुनौती सामने होगी। रोहित के एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ आंकड़े काफी शानदार हैं।

पाकिस्तान के सामने होगी रो-हिट मैन की चुनौती

Asia Cup 2023 का आगाज होने में अब बीएस कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले का हर किसी को इंतजार है। पर इस बीच पाकिस्तानी टीम के सामने रोहित शर्मा के रूप में सबसे बड़ी चुनौती होगी। जहां एक तरफ विराट कोहली पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटेंगे तो वहीं रोहित के आंकड़े भी पाकिस्तानी टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं। केवल इतना ही नहीं रोहित ने एशिया कप (वनडे फॉर्मेट) में पाकिस्तान के सामने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। आपको बता दें कि रोहित ने एशिया कप में अब तक पाकिस्तान के सामने 7 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 73.40 के औसत से 367 रन बनाए हैं।

सचिन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित

अगर बात करें रोहित शर्मा के ओवरॉल रनों की तो वह केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। जहां सचिन के नाम एशिया कप में 971 रन हैं तो वहीं रोहित ने 22 मैचों में 45.56 की औसत से 745 रन बनाए हैं। ऐसे रोहित के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका होगा। अगर रोहित ऐसा करने में सफल रहते हैं तो वे भारत की ओर से एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

इसके अलावा बात के एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की तो इस सूची में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या टॉप पर हैं। जयसूर्या के नाम 1220 रन बनाने का रिकॉर्ड है, तो कुमार संगकारा 1075 रनों के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर इस सूची में रोहित शर्मा हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026