---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, जानें किसे मिली जगह, कौन हुआ बाहर

Asia Cup 2023: 30 अगस्त से शुरु होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। 17 सदस्यीय दल में भारत के दो अहम खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी हो गई है। भारत ने एशिया कप के लिए किया टीम की घोषणा आगामी Asia Cup 2023 के लिए ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 21, 2023 1:56 अपराह्न | Updated: अगस्त 21, 2023 4:14 अपराह्न

Indian Team announced for Asia Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: 30 अगस्त से शुरु होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। 17 सदस्यीय दल में भारत के दो अहम खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी हो गई है।

भारत ने एशिया कप के लिए किया टीम की घोषणा

आगामी Asia Cup 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में भारत के दो स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी हुई है। इसके साथ टीम में युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को भी जगह दी गई है। आपको बताते चलें कि रोहित शर्मा ने भारत के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी टीम की जानकारी दी। साथ ही कप्तान रोहित ने बताया कि स्क्वाड अनाउंस करने से पहले कई खिलाड़ियों के नाम पर विचार किया गया था। इसके अलावा रोहित ने नंबर-4 की समस्या पर भी खुलकर बात की। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया संजू सैमसन को टीम में बतौर बैक-अप खिलाड़ी जगह दी गई है।

नहीं बदला उप-कप्तान

एशिया कप के टीम की घोषणा होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि टीम में जसप्रीत बुमराह को टीम में बतौर उप-कप्तान जगह मिल सकती है। पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने स्पष्ट किया हार्दिक पांड्या ही इस टूर्नामेंट के लिए टीम के उप-कप्तान रहेंगे।

केएल राहुल शुरूआती मैच करेंगे मिस

केएल राहुल को टीम में जगह तो दी गई है पर साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है राहुल अभी निगल के कारण पूरी तरह फिट नहीं हैं। हालांकि इस मामूली चोट का उनकी इंजरी से कोई तालुक नहीं है। इस निगल के चलते राहुल शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं।

एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026