---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारतीय टीम पाक के खिलाफ मैच से पहले कर सकती है ये बदलाव , इन खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में हो सकती है एंट्री

Asia Cup 2023: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम में अहम् बदलाव देखने को मिल सकते है। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को टीम में जगह दिए जाने की संभावना है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 9, 2023 1:55 अपराह्न | Updated: सितम्बर 9, 2023 4:42 अपराह्न

IND VS PAK 2023 1
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 का मुकाबला कल(10 सितम्बर) को कोलंबो के एम् प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारत और पकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में कुछ अहम् बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को आने वाले भारत-पाक मैच के लिए टीम में शामिल किये जाने की संभावना है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बदलाव कर सकती है टीम इंडिया

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितम्बर को होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ टीम इंडिया में अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की इस मैच में वापसी हो सकती है। भारत-पाक मैच में मुकाबला हमेशा से प्रेशर वाला होता है ऐसे में इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए इन दो सीनियर प्लेयर्स को मौक़ा दिया जा सकता है।

केएल राहुल की वापसी से बनी अस्पष्टता

आपको बता दें कि केएल राहुल की इन दिनों टीम में वापसी हुई है। ऐसे में देखना होगा कि कल होने वाले मैचों से पहले टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज केएल राहुल को टीम में जगह दिया जाएगा या नहीं। जसप्रीत बुमराह भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में अपनी निजी कारणों की वजह से नहीं खेल पाए थे। गौरतलब है कि बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने हाल में ही एक बेबी बॉय को जन्म दिया है जिसके कारण बुमराह को एशिया कप के बीच में ही स्वदेश वापिस लौटना पड़ा। अब ऐसे में विश्व क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा चुके बुमराह की टीम में वापसी निश्चित लग रही है।

भारत-पाक मैच के लिए रखा गया रिज़र्व डे

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए एक रिज़र्व डे की व्यवस्था कि गयी है।कोलोंबो में बारिश की संभावनाओं को देखते हुए यह अहम् फैसला किया गया है। अब ऐसे में देखना होगा कि कल होने वाले मैच में बारिश की कारण खेल में विघन पहुंचेगी या फिर मैच का कोई नतीजा निकल पायेगा । आपको बता दें कि इससे पहले एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में भारत और पाक के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026

Hardik Pandya

अप्रैल 13, 2026

Lalit Modi

अप्रैल 12, 2026