---Advertisement---

Asia Cup 2023: कैंडी में खूब चमके जडेजा, नेपाली बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसा; इतने विकेट लेकर तोड़ी नेपाल टीम की कमर

Asia Cup 2023: भारतीय ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने एशिया कप में नेपाल के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 3 विकेट झटके हैं। जडेजा ने इस दौरान रमेश शार्की, रोहित पौडेल और कुशल माल्ला का विकेट अपने नाम किया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 4, 2023 4:57 अपराह्न

Jadeja
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत और नेपाल के बीच कैंडी के पाल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारत के स्टार ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा ने नेपाली पारी में हड़कंप मचाते हुए कुल 3 विकेट अपने नाम कर लिए।

कैंडी में छाये जडेजा

भारत के स्टार ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा कैंडी में खेले जा रहे एशिया कप में नेपाल के खिलाफ ग्रुप मैच में पूरी तरह फील्ड पर छाये रहे। आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा ने इस दौरान नेपाली बल्लेबाजों को परेशान करते हुए कुल 3 विकेट अपने नाम कर लिए। जडेजा ने इस दौरान रमेश शार्की ,रोहित पौडेल और कुशल माल्ला का विकेट अपने नाम कर लिया। पाल्लेकेले में खेले जा रहे भारत-नेपाल मैच में जडेजा ने नेपाली बल्लेबाजो पर अपना दबदबा बनाये रखा है।

भारत ने जीता था टॉस

आपको बता दें कि कैंडी के पाल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-नेपाल मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप के मेन ड्रा में उतरी है। नेपाली टीम को एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।नेपाल को मुल्तान में खेले गए एशिया कप के ओपनिंग मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 238 रनों से हरा दिया था।

एशिया कप के सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी टीम इंडिया

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 पकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम एशिया कप में अपने सभी मैच श्रीलंका की सरजमीं पर खेलेगी। एशिया कप के दौरान पाकिस्तान में 4 मैच होने हैं तो वहीं श्रीलंका 9 मैच की मेजबानी करेगा। आपको बता दें कि एशिया कप के इतिहास में आज तक भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार खिताब जीते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

FIFA World Cup 2026

जुलाई 20, 2026