---Advertisement---

Asia Cup 2023: केएल राहुल की चोट फिर बनी भारत के लिए मुसीबत, 2 मैचों से हुए बाहर

Asia Cup 2023: केएल राहुल एशिया कप की शुरुआत से ठीक पहले एक बार चोटिल हो गए हैं। चोट के चलते वे एशिया के शुरुआती दो मैचों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 29, 2023 3:27 अपराह्न

KL Rahul ruled out of 2 games of Asia Cup
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे केएल राहुल आखिरकार एशिया कप के लिए टीम के साथ जुड़े थे। लेकिन, एक बार फिर उनकी चोट भारतीय टीम के लिए आफत बन गई है। केएल पूरी तरह फिट नहीं हैं जिसके चलते वे एशिया कप के शुरूआती 2 मैचों से बाहर हो गए हैं।

केएल राहुल की चोट पर हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट

एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रींलंका में हाइब्रिड मॉडल के तहत हो जाएगी। इस बीच भारतीय खेमे से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे केएल राहुल एक बार फिर इंजरी की चपेट में आ गए हैं। Asia Cup 2023 के आगाज से ठीक पहले भारत को यह झटका लगा है। भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात की जानकारी दी कि केएल राहुल शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे।। ऐसे में एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि अगर राहुल पूरी तरह फिट नहीं थे तो उन्हें फिट बताकर एशिया कप के लिए स्क्वाड में जगह क्यों दी गई?

सिलेक्शन के बाद से चर्चा का विषय बने हुए थे राहुल

भारतीय टीम ने जब से एशिया कप के टीम का ऐलान किया है तब से केएल राहुल चर्चा का विषय बने हुए थे। दरअसल, कई एक्सपर्ट्स और पूर्व सेलेक्टर्स का मानना था कि चोट के बाद कमबैक कर रहे राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज की जिम्मेदारी सौंपना ठीक नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला तो ऐसे में अगर उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज की जिम्मेदारी मिलती है तो उनकी भूमिका बढ़ जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026