---Advertisement---

Asia Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान ने किया अपने प्लेइंग 11 का ऐलान , इस खिलाड़ी को मिली पहली बार टीम में जगह

Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच के लिए पाकिस्तान की टीम ने अपने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के जमन खान पहली बार वनडे मैचों में अपना पदार्पण करेंगे।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 14, 2023 11:13 पूर्वाह्न

Pakistan-cricket-team-and-Sri-Lanka-cricket-team.5
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले करो या मरो के मुकाबले में आज यानी 14 सितम्बर को पाकिस्तान का सामना श्रीलंका की टीम से होगा। आपको बता दें कि यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद ख़ास है। जो भी टीम इस मुकाबले को जीतने में कामयाब हो जाती है उनके लिए फाइनल का रास्ता आसान हो जायेगा। अब ऐसे में पाकिस्तान की टीम ने अपने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के जमान खान पहली बार वनडे में डेब्यू करने जा रहे हैं।

जमान खान करेंगे अपना वनडे डेब्यू

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तानी क्रिकेटर जमान खान अपना वनडे डेब्यू मैच खेलेंगे। आपको बता दें कि जमान पाकिस्तानी टीम की तरफ से पहली बार वनडे मैचों में खेलते नजर आएंगे। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपने प्लेइंग 11 में बदलाव किया है। हाल में चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए नसीम शाह की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर को टीम में जगह दी गयी है।

रोड टू फाइनल के लिए छिड़ेगी जंग

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में आज(14 सितम्बर) को पाकिस्तानी टीम का सामना श्रीलंका की टीम से होगा। आपको बता दें कि यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ख़ास होने वाला है। जो भी टीम इस मुकाबले को जीतती है उनका फाइनल पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। अगर एशिया कप के टेबल पर नजर डालें तो भारतीय टीम सबसे ऊपर है। उसके बाद श्रीलंका की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है जबकि एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करने वाली पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को अपने-अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तानी टीम को जहां भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में 228 रनों से करारी शिकस्त मिली वही श्रीलंका की टीम ने भी भारत के खिलाफ 41 रनों से मुकाबला गवां दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026

Hardik Pandya

अप्रैल 13, 2026

Lalit Modi

अप्रैल 12, 2026